Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

मुख्यमंत्री चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया पौध-रोपण




मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनकी स्मृति में श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में मौलश्री का पौधा लगाया। साथ ही राष्ट्रीय सेवा योजना के 24 सितम्बर को संपन्न स्थापना दिवस के संदर्भ में योजना के स्वयंसेवकों के साथ बरगद, गुलमोहर और सप्तपर्णी के पौधे भी लगाए।

पौध-रोपण में पिछले गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में आयोजित परेड में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले राष्ट्रीय सेवा योजना के ऋषभ शर्मा, यूथ फेस्टीवल लखनऊ में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले केशव मिश्रा, राज्य स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार प्राप्त राहुल सेन, राष्ट्रीय एकता शिविर जयपुर में प्रदेश का नेतृत्व करने वाले ऋत्विज शर्मा तथा राष्ट्रीय एकता शिविर अगरतला त्रिपुरा में प्रदेश का नेतृत्व करने वाली सुश्री नुपुर सोंधिया शामिल हुईं।

See also  चांचौड़ा में नाबालिग छात्रा का अपहरण कर गैंगरेप, तीन घंटे धरना-चक्काजाम

“माँ तुझे प्रणाम” योजना में देश की अंतर्राष्ट्रीय सीमा हुसैनीवाल से लौटे राहुल लोधी ने मुख्यमंत्री चौहान को वहाँ की मिट्टी भेंट की। सुश्री नुपुर सोंधिया ने आयुष्मान योजना में उनकी माँ के हुए इलाज के लिए मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना। पौध-रोपण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पीयुष त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

पौधों का महत्व
आज लगाए गए गुलमोहर की सुव्यवस्थित पत्तियों के बीच बड़े-बड़े गुच्छों में खिले फूल इस वृक्ष को अलग ही आकर्षण प्रदान करते हैं। यह वृक्ष औषधीय गुणों से भी समृद्ध है। बरगद का धार्मिक औषधीय और पर्यावरणीय महत्व है। सप्तपर्णी और मोलश्री सदाबहार औषधीय वृक्ष है, जिसका आयुर्वेद में बहुत महत्व है।

See also  BPCL डिपो ब्लास्ट में तीसरी मौत:चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती था विनोद; दो ड्राइवरों की पहले हो चुकी मौत

मुख्यमंत्री चौहान ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर किया पौध-रोपण

खड़े ट्रक से कटेनर टकराया, कन्टेनर मे लगी आग, 1 घायल, 1 की अकाल मृत्यु*

 

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights