Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हिजाब के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली 20 साल की महिला के चेहरे, गर्दन पर मारी गई गोली; मौत




ईरान में हिजाब की जबरदस्ती को लेकर महिलाएं सड़क पर उतर चुकी हैं। वहीं ईरानी सुरक्षाबलों की क्रूरता का एक और नमूना सामने आया है। यहां 20 साल की युवती हदीस नजफी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हदीस का एक वीडियो समाने आया था जिसमें वह प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी कर रही थीं। वह अपने खुले हुए बालों को बांध रही थीं । बता दें कि ईरान में विरोध प्रदर्शनों के दौरान अब तक कम से कम 57 लोगों की मौत हो चुकी है।

हदीस नजफी के अंतिम संस्कार का वीडियो भी सामने आया है। उनकी तस्वीर के सामने लोग रो रहे थे। रिपोर्ट्स के मुतीबिक सुरक्षाबलों ने बड़ी क्रूरता से उनकी हतिया की। हदीस के पेट, गर्दन, सीने और हाथ और चेहरे पर गोली लगी थी। ईरान की एक पत्रकार ने ट्वीट किया, महसा अमीनी की हत्या के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार हो रही था ये 20 साल की लड़की। इस्लामिक रिपब्लिक के सुरक्षा बलों ने इसके सीने, चेहरे और गर्दन पर गोली मारी। ईरान में विरोध प्रदर्शन के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हदीस के जो वीडियो सामने आए हैं उससे पता लगता है कि वह डांस की भी शौकीन थीं। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि 21 सितंबर को उन्हें गोली मार दी गई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका।

See also  'तानाशाह मुर्दाबाद' के नारों से गूंजा ईरान

Must read 👉खड़े ट्रक से कटेनर टकराया, कन्टेनर मे लगी आग, 1 घायल, 1 की अकाल मृत्यु*

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights