Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

बिहार की अदालत ने एकता और शोभा कपूर के खिलाफ जारी किया अरेस्ट वारंट




 

 

 

 

प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) हमेशा ही किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं, हालांकि इस बार एकता और उनकी मां शोभा कपूर (Shobha Kapoor) के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी हो गया है, जिससे एकता की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने एकता के खिलाफ वारंट जारी किया है, जिसकी वजह प्रोड्यूसर की एक वेब सीरीज है, जिससे सैनिकों की पत्नियों को दूसरे आदमी के साथ संबंध बनाकर एन्जॉय करते दिखाया गया है।

बिहार के बेगूसराय की एक अदालत ने बॉलीवुड की मशहूर फिल्म, टीवी और वेब सीरिज की निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट एकता कपूर की ओर से बनाई गई XXX वेब सीरीज में सैनिकों की पत्नी की आपत्तिजनक छवि पेश करने के खिलाफ दर्ज मुकदमा मामले में किया गया है। वारंट बेगूसराय न्यायिक दंडाधिकारी विकास कुमार के न्यायालय से जारी किया गया है।

See also  1 घंटे में 249 कप चाय बनाकर अफ्रीकी महिला गिनीज बुक में दर्ज कराया अपना नाम

क्या है पूरा मांजरा
दरअसल ये पूरा मांजरा एकता कपूर की एक वेब सीरीज ‘ट्रिपल एक्स सीजन 2’ से जुड़ा है। कहा जा रहा है कि सीरीज में 2 सैनिकों की पत्नियों को लेकर आपत्तिजनकर सीन दिखाए गए हैं और ऐसा दिखाया गया है कि जब सैनिक अपनी ड्यूटी पर जाते हैं, तब पत्नियां किसी और आदमी के साथ शारीरिक संबंध बनाती हैं। बता दें कि पूर्व सैनिक शंभू कुमार की ओर से 6 जून 2020 को सीजीएम कोर्ट में एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था। इसी को लेकर पूर्व सैनिकों में गुस्सा है और उनकी ओर से एक परिवाद पत्र दाखिल किया गया था।

See also  मुलायम सिंह यादव के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बताया- जमीन से जुड़ा नेता

गुस्से में सैनिक
इस मामले में फरवरी 2021 को एकता कपूर और शोभा कपूर को उपस्थित होकर जवाब देने के लिए सम्मन जारी किया गया था, जिसमें एकता कपूर के ऑफिस में भी समन रिसीव किया गया था। केस की पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने कहा कि पूर्व सैनिकों की ओर से कोर्ट में परिवाद पत्र दाखिल कर इस पर आपत्ति जताई गई थी। अब कोर्ट ने एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। अधिवक्ता ऋषिकेश पाठक ने कहा कि 524/सी 2020 के तहत मामला दर्ज हुआ था। अब न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है।

See also  बेमौसम बारिश के बाद अब कोहरे ने चौंकाया मौसम विभाग भी हो गया हैरान

विजय बन अजय देवगन ने किया कन्फेस, ‘दृश्यम 2’ में खुलेंगे सारे राज

*थाना गढा पुलिस की कार्यवाही , शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चुराये हुये 3 दुपहिया वाहन कीमती 1 लाख 50 हजार रूपये के जप्त

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights