Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कभी भी बंद हो सकता है आपका Voda idea सिम कार्ड, Jio, Airtel, BSNL में जल्दी करलें पोर्ट




Voda idea का Indus Towers पर 7000 करोड़ का बकाया

एक रिपोर्ट के मुताबिक वोडाफोन आइडिया (Vodafone idea) पर इंडस टावर्स का करीब 7,000 करोड़ रुपये बकाया है। लंबे समय से वोडा आइडिया इस बकाया को चुकाने से हिचक रही है। अब इंडस टावर्स ने अंतिम चेतावनी देते हुए अक्टूबर तक पूरा भुगतान करने को कहा है। ऐसा नहीं होने पर कंपनी ने नवंबर से टावर सेवाएं बंद करने की धमकी दी है।

Jio, Airtel, BSNL में पोर्ट करना होगा Vi

Vodafone Idea Jio और Airtel के बाद देश की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। दरअसल, यह तीन कंपनियों में पहले नंबर पर है। यह कंपनी गहरे कर्ज में है। कंपनी पर जून के अंत में 1.98 लाख करोड़ रुपये से अधिक का कर्ज था। इसमें से 1.16 लाख करोड़ रुपये का आस्थगित भुगतान बकाया है, जबकि बैंकों और वित्तीय संस्थानों का 15,200 करोड़ रुपये का कर्ज है। कंपनी पर फिनिश कंपनी नोकिया का 3,000 करोड़ रुपये और स्वीडिश कंपनी एरिक्सन का 1,000 करोड़ रुपये बकाया है।

See also  3 राज्‍यों की घोषणा के बाद पुरानी पेंशन पर बड़ा अपडेट, व‍ित्‍त मंत्री से रखी यह मांग
इंडस टावर के अलावा Vodafone Idea पर ATC का भी बकाया

वोडाफोन आइडिया पर इंडस टावर्स ही नहीं 7,000 करोड़ रुपये बकाया है। बल्कि एक अन्य टावर सर्विस प्रोवाइडर अमेरिकन टावर कंपनी (ATC) पर भी 2,000 करोड़ रुपये बकाया है। इंडस टावर्स की बोर्ड मीटिंग इसी हफ्ते सोमवार को हुई थी। इसमें कंपनी की वित्तीय स्थिति पर चर्चा की गई। इसके बाद इंडस टावर्स ने वोडाफोन आइडिया को 7 हजार करोड़ रुपये के बकाया भुगतान के लिए पत्र लिखा है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights