Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ईरान की धार्मिक पुलिस चीफ की गोली लगने से मौत

ईरान में 22 साल की महसा अमीनी की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद उठी एंटी हिजाब मुहिम पूरे देश में फैल चुकी है। जगह-जगह हिंसक प्रदर्शनों में कई लोगों की मौत हो चुकी है। बंदूकधारी प्रदर्शनकारी पुलिस अधिकारियों को भी निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार को ईरान की धार्मिक पुलिस के प्रमुख की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

ईरान में एंटी हिजाब प्रदर्शनों ने अयातुल्लाह अली खुमैनी की सरकार को हिला कर रख दिया है। महसा अमीनी की हिजाब न पहनने के कारण पहले गिरफ्तारी और फिर पुलिस कस्टडी में मौत ने देश में नया तूफान ला दिया है। देश के कई हिस्सों में लोग हिंसक प्रदर्शन कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर एंटी हिजाब की मुहिम चल रही है। दुनिया के कई सेलीब्रेटी सार्वजनिक रूप से अपने बाल काटकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कर रही है।

See also  NATO देशों को सता रहा पुतिन के हमले का डर

इसी प्रदर्शन के बीच शुक्रवार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड के सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत के खुफिया प्रमुख अली मौसवी की प्रदर्शनकारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मौसवी ईरान की धार्मिक पुलिस प्रमुख थे। धार्मिक पुलिस देश में हिजाब समेत शरिया कानून के नाम पर लाए गए नियमों को पालन कराती है।

ईरान में अर्ध-सरकारी सरकारी एजेंसी तसनीम ने बताया कि सिस्तान-बलूचिस्तान प्रांत में आईआरजीसी की खुफिया इकाई के मुख्य कमांडर अली मौसवी की जाहेदान शहर में बंदूकधारियों ने सीने पर गोली मारकर हत्या कर दी। बंदूकधारी सरकार के खिलाफ एंटी हिजाब मुहिम का हिस्सा हैं।

Must read 👉3 शातिर नकबजन/वाहन चोर गिरफ्तार, थाना माढ़ोताल, विजय नगर, मदनमहल, भेडाघाट अंतर्गत हुई 9 नकबजनी एवं वाहन चोरी की घटनाओं का खुलासा

See also  जेल में आग गोली चलने और सायरन बजने की आवाज

Must read 👉35 साल बाद भी फैंस के लिए श्रीराम ही हैं अरुण गोविल, एयरपोर्ट पर महिला ने किया दंडवत प्रणाम

Must read 👉दो टीमों के बीच खेला गया था पहला वूमेंस एशिया कप

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights