Breaking News

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की बिगड़ी तबीयत, मेदांता के डॉक्टरों ने आईसीयू में किया शिफ्ट

गुरुग्राम
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव खराब सेहत के चलते गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। वह खराब सेहत के चलते 22 अगस्त से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। जहां डॉक्टर लगातार मुलायम सिंह यादव की सेहत पर नजर रख रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, सपा संरक्षक को डॉक्टरों ने कमरे से आईसीयू में शिफ्ट किया है। पिता की खराब सेहत की खबर मिलते ही अखिलेश यादव लखनऊ से दिल्ली पहुंचे। दूसरे बेटे प्रतीक यादव और छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव पहले से ही दिल्ली में मौजूद हैं।

See also  6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा ,3 नवंबर को मतदान

वहीं प्रतीक यादव की पत्नी और मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा भी दिल्ली के लिए रवाना हो गईं हैं। डॉ. नितिन सूद की देखरेख में सपा संरक्षक का उपचार चल रहा है। डॉ नितिन सूद मेदांता के कैंसर स्पेशलिस्ट हैं। वहीं मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नरेश त्रेहन खुद उनकी सेहत पर नजर रख रहे हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights