
क्या आप जानते हैं कि आखिरी बार घरेलू एलपीजी के दाम कब बदले थे? इस साल 6 जुलाई को 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में बदलाव किया गया था। वह भी उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए।
करीब पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ। इसके विपरीत 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 17 बार बदलाव हुए। इसमें 11 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 6 बार महंगा। इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में जहां 153.5 रुपये महंगा हुआ, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर केवल 125.5 रुपये।
एक साल में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव
6 अक्टूबर 2021 899.50 15 रुपये बढ़ा
22 मार्च 2022 949.50 50 रुपये बढ़ा
7 मई 2022 999.50 50 रुपये बढ़ा
19 मई 2022 1003 3.50 रुपये बढ़ा
6 जुलाई 2022 1053 50 रुपये बढ़ा





Users Today : 3
Users This Month : 47
Total Users : 233585
Views Today : 3
Views This Month : 72
Total views : 54831



