Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

6 राज्यों में 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा ,3 नवंबर को मतदान

नई दिल्ली

भारत निर्वाचन आयोग ने महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा सहित 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों में उपचुनाव की घोषणा कर दी है। इसमें बिहार की 2 विधानसभा सीट और महाराष्ट्र, तेलंगाना, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और ओडिसा के एक-एक विधानसभा सीटें शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार सभी सातों विधानसभा सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 7 अक्टूबर से शुरू होकर अगले शुक्रवार 14 अक्टूबर तक चलेगी।

इसके बाद सोमवार 17 अक्टूबर तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। इसके बाद गुरूवार 3 नवंबर को मतदान डाला जाएगा, जिसकी गिनती रविवार 6 नबंवर को होगी। उपचुनाव की घोषणा के बाद इन सभी विधानसभा सीटों पर आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है, जिसके बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक पार्टियों व सरकारों को चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन करना पड़ेगा।

See also  अमेरिका और चीन की नकल से नहीं होगा विकास:RSS चीफ मोहन भागवत बोले- भारत को खुद का मॉडल अपनाने की जरूरत

किस विधानसभा सीटों पर होगें उपचुनाव
महाराष्ट्र के अंधेरी ईस्ट विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे। वहीं बिहार के मोकामा विधानसभा और गोपालगंज विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे। इसके साथ ही हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकरननाथ और ओडिसा की धामनगर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसमें ओडिसा की धामनगर विधानसभा सीट SC के लिए अरक्षित है।

इन सीटों पर क्यों हो रहे हैं उपचुनाव
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा की आदमपुर विधानसभा सीट कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे के कारण खाली है। इन्होंने 2019 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर जीत हासिल की थी, लेकिन हाल ही में वह विधायक पद से इस्तीफा देते हुए भाजपा में शामिल हो गए हैं। वहीं बिहार के मोकामा विधानसभा के अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है, जिसके कारण यहां उप चुनाव हो रहे हैं। इसके अलावा अलग-अलग कारणों से ये विधानसभा सीटें खाली हैं, जिसके कारण यहां उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

See also  पात्रा चॉल घोटाले मेंसंजय राउत को राहत नहीं, 17 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights