दुर्गा पूजा में जा रहीं महिलाओं पर ज्वलनशील स्प्रे किया:मां-बेटी झुलसीं; जबलपुर में पुलिस ने 6 सस्पेक्टेड को उठाया
जबलपुर में दुर्गा पूजा करने जा रहीं महिलाओं की भीड़ पर स्प्रे किया गया। इसमें मां-बेटी झुलस गईं। परिजन का दावा था कि ये एसिड अटैक है, हालांकि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा है कि ये एसिड अटैक नहीं है। पुलिस ने 6 संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
मामला देर रात 1 बजे का है। कोतवाली के पास रहने वाली मां-बेटी परिवार में चल रही दुर्गा पूजा में शामिल होने जा रही थीं। इसी बीच भीड़ में से कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ स्प्रे कर दिया। दोनों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया। परिवार का कहना है कि हमलावर कौन हैं, किस मकसद से उन्होंने ऐसा किया? नहीं जानते।
उधर, ये भी आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिलाओं की भीड़ पर चेन स्नैचिंग के मकसद से स्प्रे किया होगा। उनका मकसद ये रहा होगा कि ज्वलनशील स्प्रे करने के बाद महिलाओं में भगदड़ मच जाएगी और वे आसानी से वारदात कर सकेंगे।
घटना की सूचना मिलते ही एएसपी गोपाल खांडेल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मां-बेटी पर कुछ लोगों ने ज्वलनशील पदार्थ फेंका है। इस शिकायत पर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, सभी से पूछताछ की जा रही है।
Must read 👉जबलपुर में मिलिए रावण के भक्त से 47 साल से कर रहा निरंतर लंकेश की पूजा
See also कस्टमर बनकर देह व्यापार अड्डे पहुंचा पुलिस जवान:पुलिस ने मकान मालिक सहित दो युवती और एक युवक को किया गिरफ्तार
Powered by Inline Related Posts
Must read 👉दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता को नहीं मिली अग्रिम जमानत





Users Today : 4
Users This Month : 214
Total Users : 237072
Views Today : 4
Views This Month : 329
Total views : 59807



