तीन गोली सर मैं और किस्सा खत्म पत्नी किसी और से बात करती थी…सिर में गोलियां मारी:ग्वालियर का कांग्रेस नेता UP से अरेस्ट; बोला- समझाया, पर मानी ही नहीं…
By manu Mishra 28June 2022
ग्वालियर में पत्नी की हत्या के आरोपी कांग्रेस नेता को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। वह समाजवादी पार्टी के गढ़ मैनपुरी में मिला। सूचना ऐसी भी है कि उसने सरेंडर किया है। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया- पत्नी किसी से फोन पर बात करती थी। दिन हो या रात फोन पर लगी रहती थी। कई बार मना कर चुका था। नहीं मानी तो मैंने 3 गोली मार दी। अब पुलिस यह पता लगा रही है फरारी के 21 दिन उसने कहां और किसी मदद से काटे। बता दें, कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने 6 जून 2022 की रात 3 बजे पत्नी भावना सिंह की हत्या कर दी थी। इसके बाद हथियार और जरूरी सामान लेकर फरार हो गया था।
भावना के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी ने हत्या अपने दो बच्चों के सामने अंजाम दिया था। पुलिस ने बच्चों के भी बयान लिए थे। ग्वालियर क्राइम ब्रांच को तभी से उसकी तलाश थी। उसे मैनपुरी के बेवर कस्बे से पकड़ा गया है। क्राइम ब्रांच की टीम उसे ग्वालियर लेकर आ गई है।
आरोपी ने बच्चों के सामने पत्नी की हत्या की थी।
पुलिस ने इनाम किया था घोषित
क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि कांग्रेसी नेता की गिरफ्तारी पर पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। वह पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी पर थाटीपुर इलाके में ही उसके दोस्त पर हमला करने और फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है।







Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



