अवैध संबंध छुपाने के लिए पति की हत्या:कोर्ट ने पत्नी को उम्र कैद की सजा सुनाई
उज्जैन। अवैध संबंध छुपाने के लिए पत्नी द्वारा पति का गला घोंटकर हत्या करने वाली पत्नी को उज्जैन कोर्ट ने उम्र कैद की सजा सुनाई है। तीन साल पहले अंकपात मार्ग पर हुई थी सनसनीखेज घटना में पत्नी ने की थी पति की हत्या ।
X (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({}); X
शहर के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत अंकपात मार्ग में रहने वाले विष्णु पुरा के प्रवीण चंद्रवंशी की पत्नी 23 वर्षीय पूजा के अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसी बात पर लगातार चल रहे विवाद के बीच 19 जुलाई 2019 की रात को पति पत्नी के बीच एक बार फिर विवाद हुआ। दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया की आवेश में आकर पूजा ने प्रवीण का गला घोंटकर हत्या कर दी थी। मृतक का छोटा भाई सोनू अगले दिन सुबह घर पहुंचा तो प्रवीण मृत हालत में मिला था। गले पर निशान व नाक से खून निकलता देख उसने पुलिस को सुचना दी और पूजा पर हत्या की शंका जाहिर किया था । सोनू ने पुलिस को बताया था कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर पूजा ने घर में दो बच्चों के सामने उसके भाई को मार डाला है । चिमनगंज थाने के इस केस में सुनवाई के बाद सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरके वाणी ने फैसला सुनाया। उन्होंने पूजा को दोषी सिद्ध होने पर उम्रकैद व एक हजार रुपए अर्थदंड दिया। प्रकरण में शासन का पक्ष लोक अभियोजक मिश्रीलाल चौधरी ने रखा।






Users Today : 16
Users This Month : 226
Total Users : 237084
Views Today : 20
Views This Month : 345
Total views : 59823



