Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

श्री महाकाल लोक के लोकार्पण में समस्त आमजन आमंत्रित है: मुख्यमंत्री चौहान

उज्जैन

मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने  सपत्नीक उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मन्दिर पहुँच कर भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने उज्जैन जिला सहित प्रदेश एवं देशवासियों से अपील की कि वे श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने सभी को दशहरा पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भगवान श्री महाकाल से लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना की। पं.प्रदीप गुरू ने पूजा-अर्चना सम्पन्न करवाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि सबका कल्याण हो, सबका मंगल हो, देश-प्रदेश से सारे मतभेद मिट जायें, सब एक दिशा में देश की प्रगति और विकास के रास्ते पर जायें और हमारा देश विश्व गुरू बने। मुख्यमंत्री श्री चौहान सपत्नीक भगवान महाकाल की पालकी के नगर भ्रमण में भी शामिल हुए।

See also  गाना गाकर डॉक्टर ने CM से लगाई मदद की गुहार:कहा- संविदा के दलदल से हमें बाहर निकालो मामाजी

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री  भूपेंद्र सिंह एवं उज्जैन जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री  जगदीश देवड़ा, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद श्री अनिल फिरोजिया, डॉ.सत्यनारायण जटिया सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

धर्मसभा स्थल का निरीक्षण

मुख्यमंत्री  चौहान ने उज्जैन प्रवास में 11 अक्टूबर को श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम के धर्मसभा स्थल का निरीक्षण कर प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि उज्जयिनी तीनों लोक से न्यारी है। श्री महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम में शिव लीलाएँ होंगी। उन्होंने जनता जनार्दन से अनुरोध किया कि वे सब धर्मसभा स्थल पर पधारें और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनायें। साथ ही महाकाल लोक का आनन्द लें। शहर एवं बाहर से मन्दिरों को सजायें, पूजा-अर्चना कर आरती करें, भजन कर महाकाल लोक समारोह से जुड़ें।

मनु मिश्रा 2
See also  कोविड-19 वैक्सीन की प्रिकॉशन डोज का आंकड़ा एक करोड़ 31 लाख पार
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights