Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

लौट आया मॉनसून! यूपी बिहार समेत देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश का अलर्ट

देश के बड़े हिस्से में तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में अभी वर्षा जारी रहेगी। बंगदालल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से देश का बड़ा हिस्सा भीग रहा है। वहीं दो दिन में यह क्षेत्र आंध्र प्रदेश की तरफ शिफ्ट हो सकता है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक बारिश होगी।

Must read 👉5 हजार रुपए की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

Must read 👉कार ने बाइक सवार को उड़ाया ​​​​​​​उछलकर 10 फीट दूर गिरा

See also  ह‍िमाचल की मह‍िला ने भेंट की थी यह खास पोशाक, उसे पहन पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि पूर्वी और उत्तर भारत में अगले चार दिनों तक भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा 6 अक्टूबर तक ओडिशा में भी हल्की से मध्य वर्षा होगी। पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में भी मध्यम बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं बिहार औऱ सब हिमालयन पश्चिम तबंगाल, सिक्किम, ओडिशा में कई इलाकों में भारी से भारी बारिश हो सकती है।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 7 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है और अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में लोगों को घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी सात अक्टूबर तक बारिश का अनुमान लगाया गया है। बात करें राजधानी दिल्ली की तो यहां भी बादल छाए हुए हैं और अगले 24 घंटे में बारिश की गतिविधि शुरू हो सकती है।

मनु मिश्रा 2
See also  समलैंगिक शादी को कानूनी मान्यता दें या नहीं – सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र केंद्र से जवाब तलब
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights