Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

US में भारतीय मूल के परिवार से क्रूरता, 8 महीने के बच्चे समेत 4 का कत्ल

अमेरिका के कैलिफॉर्निया में किडनैपिंग का शिकार हुए भारतीय मूल के परिवार के लोगों के शव पाए गए हैं। मरने वालों में 8 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है। इन लोगों को मर्स्ड काउंटी से किडनैपप कर लिया गया था और उनकी तलाश की जा रही है। कैलिफॉर्निया प्रशासन ने भारतीय मूल के परिवार के लोगों की मौत की पुष्टि की है। सोमवार को यह परिवार लापता हो गया था और तब से ही उनकी तलाश की जा रही थी। इस मामले में 48 साल के एक शख्स को हिरासत में लिया गया है। हालांकि शुरुआती दौर में किडनैपिंग का लग रहा यह केस अब बड़ा मोड़ ले चुका है। जघन्य हत्याकांड के चलते सनसनी फैल गई है और भारतीय मूल के लोगों में डर का माहौल है।

See also  चीन में सरकारी सख्ती के बावजूद उग्र प्रदर्शन:ग्वांगझू में पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी

उद्योगपति की पत्नी ने खुद को मारी गोली

Must read 👉5 हजार रुपए की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

मर्स्ड काउंटी के शेरिफ वर्न वार्नके ने कहा कि यह घटना बेहद जघन्य और डराने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने जिस शख्स को हिरासत में लिया है, उसे सर्विलांस वीडियो में देखा गया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स परिवार को जबरदस्ती ट्रक में धकेल रहा है। 8 महीने का बच्चा और उसकी मां जसलीन कौर, पिता जसदीप सिंह और अंकल अमनदीप सिंह सोमवार से ही लापता थे। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई थी और पुलिस उनकी तलाश में जुटी थी। लेकिन परिवार के सभी लोगों के शव ही पाए गए।

See also  दो महिला PM की मुलाकात पर अटपटा सवाल:फिनलैंड की मरीन और न्यूजीलैंड की जैसिंडा से पूछा- हमउम्र हैं इसलिए मिल रहीं

हिरासत में लिए गए शख्स पर 2005 में भी बंदूक के दम पर लूट करने और दूसरे लोगों को फंसाने का आरोप दर्ज है। इस केस में पुलिस का मानना है कि वह अकेला नहीं था और उसके साथ कुछ और भी लोग थे। पुलिस की ओर से एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें जसदीप और अमनदीप सिंह के हाथ बंधे हुए दिख रहे हैं। उन्हें हथियारों का डर दिखाकर ट्रक में चढ़ाया जा रहा है। इसके बाद बदमाश ट्रक को लेकर रवाना हो जाते हैं। इसके बाद वे बंदूकधारी बच्चे को लिए हुए जसलीन को भी किडनैप करके ले जाते हैं।

मनु मिश्रा 2
See also  गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने को चीनी सेना ने बताया शांति को बढ़ावा देना वाला कदम
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights