Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कार ने युवक को कुचला मौत भंडारे का सामान लेकर लौट रहा था सिर में लगी चोट नहीं पहन रखा था हेलमेट

रोशनपुरा चौराहे के पास नवरात्रि के भंडारे का सामान लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया गया कि हेलमेट नहीं पहने होने की वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। अभी टक्कर मारने वाली कार की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Must read 👉सोनिया गांधी भी कर रही हैं भारत जोड़ो यात्रा बीच सड़क पर राहुल गांधी ने बांधे मां के जूतों के फीते

टीटी नगर पुलिस के मुताबिक, ग्वाल मोहल्ला निवासी विशाल मोरे (23) न्यू मार्केट में डीबी फुटवियर की दुकान पर काम करता था। मंगलवार शाम करीब साढ़े 5 बजे वह भंडारे का सामान लेकर न्यू मार्केट से पीतल वाली माता मंदिर होते हुए घर की तरफ आ रहा था। रोशनपुरा चौराहे के समीप ही अज्ञात कार ने उसे पीछे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह उछलकर करीब 50 फीट दूर गिरा। चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि विशाल सिर के बल सड़क पर गिरा। उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी। उसे अस्पताल भेजा गया। जहां, डॉक्टर ने डेथ घोषित कर दिया।

See also  यू-ट्यूब पर हॉरर फिल्म देखकर मां की हत्या की:बोला- दिमाग सुन्न हो गया था

Must read 👉5 हजार रुपए की रिश्वत लेते बाबू गिरफ्तार

नवरात्रि में छुट्‌टी लिया था
परिजनों ने बताया विशाल पांच भाई बहनों में सबसे छोटा था। दोनों बहनों की शादी हो चुकी है। विशाल घर में अकेला कमाने वाला था। परिवार के साथ किराए के मकान में रहकर न्यू मार्केट स्तिथ डीबी फुटवियर में काम करता था। कल नवरात्रि में भंडारे के चलते छुट्टी लिया था जिसकी तैयारी में जुटा था। समान लेकर लौट रहा था तभी पीछे आई कार ने घर के सामने ही जोरदार टक्कर मार दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक देर हो चुकी थी।

See also  भोपाल में भगवान शिव की 51 फीट ऊंची मूर्ति 150 टन वजनी होगी

टक्कर मारकर तेज रफ्तार से भागा चालक
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विशाल अपनी साइड पर समान लेकर धीरे-धीरे चल रहा था। तभी चौराहे के पास से जोरदार टक्कर की आवाज आई। एक गाड़ी भागते हुए दिखाई दी। जब तक सब लोग पहुंचे। कार चालक गाड़ी से भाग निकला। विशाल सड़क पर तड़प रहा था। इसके बाद राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights