Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शादी से मना करने पर प्रेमी ने युवती पर पेट्रोल डालकर आग लगाई

दुमका

झारखंड के दुमका में एक बार फिर युवती के साथ हैवानियत की हदें पार की गई हैं। जिले में प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को जिंदा जलाने की कोशिश की है। घटना में 19 साल की युवती 70 प्रतिशत जल चुकी है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है। वहीं वारदात के बाद शादीशुदा प्रेमी फरार है। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना जिले के जरमुंडी के भालकी गांव में घटित हुई है। यहां 19 वर्षीय युवती मारुति कुमारी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया है। उसे गंभीर हालत में दुमका के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं घटना को अंजाम देने वाला आरोपी युवक राजेश राउत फरार है। सूत्रों के मुताबिक पहले दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। अब दोनों में ब्रेकअप हो चुका था। लड़की ने आरोपी से शादी से इनकार कर दिया था। इसी वजह से उसने युवती पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

See also  फैसला :ऐसे नाम वाले भारतीयों को UAE नहीं देगा ,अपने यहाँ यात्रा की अनुमति

Must read 👉ग्वालियर में महिला की हत्या, गहने-नकदी गायब:मौत से अनजान डेढ़ साल का मासूम मृत पड़ी मां के पेट पर खेलता रहा

इस घटना को लेकर बीजेपी सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य का कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘दुमका में पेट्रोल से एक युवती को जलाकर मारने के मामले की आग अभी बुझी नहीं कि जरमुंडी थाने के भालकी गांव में किसी राजेश राउत नाम के युवक ने उन्नीस वर्षीया युवती को पेट्रोल डाल जला कर मारने का प्रयास किया है। झारखंड में क़ानून व्यवस्था की इससे बदतर स्थिति और क्या हो सकती है?’

See also  शशि थरूर पर इन दिग्गजों को भरोसा, दांव लगा रहे 2 पूर्व मंत्री

Must read 👉दुष्कर्म के सभी 6 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के घरों पर चला बुलडोजर

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights