Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

धनतेरस-दिवाली तक इन 3 शेयरों में रहेगी तेजी

फेस्टिवल सीजन (Festival season) में सोने की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ऐसे में ज्वैलरी कंपनियों को धनतेरस और दिवाली (Dhanteras Diwali 2022) तक बिक्री में साल की सबसे बड़ी उछाल की उम्मीद रहती है। कोरोना के दो साल बाद अब सब सिचुएशन नॉर्मल हो गया है तो इस बार दिवाली तक तगड़ी कमाई की उम्मीद की जा रही है। बढ़ती मांग और अच्छी बिक्री की उम्मीद में ज्वैलरी कंपनियों के शेयर भी उड़ान भर रहे हैं। कल्याण ज्वैलर्स (Kalyan Jewellers), पीसी ज्वैलर्स (PC Jewellers) और टाइटन के शेयर (Titan share) शुक्रवार 52 वीक हाई पर पहुंच गए थे। एक्सपर्ट भी इन शेयरों को लेकर पॉजिटिव हैं।
सितंबर महीना कैसा रहा?
सितंबर तिमाही (Q2FY23) में टाइटन के शेयरों में मामूली तेजी रही लेकिन कल्याण ज्वैलर्स और पीसी ज्वैलर्स के शेयरों ने शानदार मुनाफा कमाया। हेल्दी रेवेन्यू  ग्रोथ की उम्मीद में शुक्रवार के इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर इन शेयरों में  जबरदस्त उछाल आया। जबकि जुलाई और अगस्त के महीनों  में  इन कंपनी के शेयर कुछ खास परफाॅर्म नहीं कर पाए। साउथ इंडिया में शादी में देरी के कारण एनालिस्ट को उम्मीद है कि अक्टूबर-दिसंबर तिमाही (Q3FY23) में नवरात्रि और पूरे भारत में त्योहारी सीजन में मांग में उछाल आएगा।
  1. Must read 👉उत्तरकाशी में हिमस्खलन में फंसे 19 पर्वतारोहियों की मौत,हेलीकॉप्टर से वापस लाए जा रहे शव
 ज्वैलरी कंपनी के शेयरों का हाल
1. Titan के शेयर शुक्रवार के कारोबारी दिन में 5% तक की तेजी के साथ 2730.50 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा डे ट्रेड में यह शेयर 2744.30 रुपये के हाई को छु लिया था। अपने 52 वीक हाई 2,767.55 रुपये से मात्र 23.25 रुपये ही पीछे रह गया।
टाइटन ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, “कंपनी की अधिकांश कारोबार में हेल्दी डबल डिजिट की ग्रोथ हुई, जिसमें कुल बिक्री 18 प्रतिशत सालाना (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़ रही है।” घड़ी के कारोबार में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसका उच्चतम तिमाही राजस्व रहा। मॉर्गन स्टेनली ने 2,902 रुपये के लक्ष्य के साथ स्टॉक पर अपनी ‘ओवरवेट’ रेटिंग बनाए रखी।
2. Kalyan Jewellers ने अपने तिमाही अपडेट में कहा, “मिडिल ईस्ट में ग्राहकों में उत्साह बना रहा, जो मुख्य रूप से क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में समग्र सुधार से प्रेरित था। हाल ही में समाप्त तिमाही के लिए राजस्व वृद्धि 65 प्रतिशत से अधिक थी।”पिछले तीन महीनों में, कल्याण ज्वैलर्स के शेयर की कीमत 62 फीसदी बढ़ी है, जबकि एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स में 7 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में शेयर 87 रुपये प्रति शेयर के अपने इश्यू प्राइस के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने 26 मार्च, 2021 को शेयर बाजार की शुरुआत की थी। कंपनी के शेयर शुक्रवार को कारोबार के दौरान 52 वीक हाई 104.60 रुपये पर पहुंच गए।
3. PC Jewellers के शेयरों ने भी इंट्रा-डे ट्रेड में बीएसई पर 5 फीसदी की बढ़त के साथ 99.10 रुपये के 52-वीक हाई को छुआ। पिछले तीन महीनों में ज्वैलरी के निर्माण, बिक्री और ट्रेडिंग के कारोबार में लगी कंपनी के स्टॉक में 230 फीसदी की तेजी आई। शादियों और त्योहारों जैसे विशेष अवसरों के लिए आभूषणों की पारंपरिक मांग मजबूत बनी हुई है। PC Jeweller के शेयर शुक्रवार को 3.44% की तेजी के साथ 97.65 रुपये पर पहुंच गए। इंट्रा डे ट्रेड में यह शेयर 52 वीक का नया हाई 99.10 को टच किया।
See also  ₹5093.25 का शेयर ₹3287.50 पर आया
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights