Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

नाइजीरिया में 85 यात्रियों को लेकर जा रही नाव पलटी, 76 की मौत

नाइजीरिया के एनाम्ब्रा शहर में नाव पलटने से 76 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि नाव में कुल 85 लोग सवार थे और बाढ़ के चलते यह हादसा हुआ। नाइजीरियाई राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी ने ट्वीट करके इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने सभी रेस्क्यू और रिलीफ एजेंसियों को घटनास्थल पर पहुंचने का आदेश दिया है।

Must read 👉पड़ोसियों की पिटाई से आहत महिला ने खाया जहर मौत पानी निकासी को लेकर महिला का हुआ था विवाद नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम

सरकार की ओर से राहत और बचाव का काम जारी है। नाइजीरियाई अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण और राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के कर्मचारियों को रेस्क्यू और रिकवरी मिशन में लगाया गया है। राष्ट्रपति ने सेफ्टी प्रोटोकॉल की जांच करने के भी आदेश दिए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

See also  पाकिस्तान के लिए US के F-16 पैकेज पर भड़के जयशंकर

‘यात्रियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास’
राष्ट्रपति बुहारी ने कहा कि वह इस नाव दुर्घटना से काफी दुखी हैं। उन्होंने सभी यात्रियों के लिए हर संभव मदद का प्रयास करने का निर्देश दिया। राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैं मृतकों की आत्मा की शांति की अपील करता हूं। साथ ही इस दुखद दुर्घटना के पीड़ितों के परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी संवेदना जाहिर करता हूं।’

गौरतलब है कि पश्चिमोत्तर नाइजीरिया में कुछ दिनों पहले तीन मंजिला इमारत के ढहने से कई लोग फंस गए थे। नाइजीरिया की आपात प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख नूरा अब्दुल्लाही ने बताया कि उत्तरी नाइजीरिया के वाणिज्यिक केंद्र कानो राज्य में कारोबारी केंद्र के रूप में इमारत का निर्माण किया जा रहा था, लेकिन इसके भूतल पर कई दुकाने थीं और वे खुल चुकी थीं। ऐसे में इमारत गिरने से कई लोग उसके मलबे में दब गए थे।

मनु मिश्रा 2
See also  यूक्रेन के खिलाफ अफगान सैनिकों को उतारेगा रूस
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights