Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

इस शेयर में ₹35000 लगाने वाले बन गए करोड़पति ₹3.40 के शेयर ने दिया 32955 फीसद का रिटर्न

शेयर बाजार से  पैसा कमाना आसान भी है और रिस्की भी। अगर आप सही समय पर सही स्टॉक चुनते हैं और धैर्य रखते हैं तो निश्चित तौर पर आप लखपति से करोड़पति बन सकते हैं। करोड़पति बनाने वाले शेयरों में एक ऐसा ही शेयर कजारिया सिरामिक ( Kajaria Ceramics) है। भारत में सिरामिक्स और विट्रीफाइड टाइल्स बनाने वाली सबसे बड़ी कंपनी  ने अपने निवेशकों पिछले 23 साल में उनके सब्र का बहुत ही मीठा फल दिया है।

कजारिया सिरामिक ने दिया 23 साल में 32955%  रिटर्न

See also  रेल टिकट पर सीनियर सिटीजन को नहीं मिलेगी छूट:रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले- रेलवे की हालत फिलहाल अच्छी नहीं

कजारिया सिरामिक्स शेयर बाजार में करीब 23 साल पहले लिस्ट हुई थी। इसके 1 जनवरी 1999 से अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो इन 23 वर्षों से भी अधिक की अवधि में इस शेयर ने बहुत बड़ा रिटर्न दिया है। बता दें 1 जनवरी 1999 को सिर्फ 3.40 रुपये का था, जो 11 अक्टूबर 2022 की सुबह तक 1123.15 रुपये के स्तर पर पहुंच चुका था।

पात्रा चॉल घोटाले में राउत को राहत नहीं, 17 अक्टूबर तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

महज 35000 के बन गए 1.15 करोड़ से ज्यादा 

अगर किसी निवेशक ने 1 जनवरी 1999 को यह शेयर खरीदा होगा, तो उसके इसलिए सिर्फ 3.40 रुपये चुकाने पड़े होंगे। अभी यह शेयर करीब 33 हजार फीसद रिटर्न के साथ 1123.20 रुपये पर पहुंचा है। यानी उस वक्त जिसने इस शेयर में महज 35 हजार रुपये भी लगाए होंगे, आज उसके शेयरों की कीमत 1 करोड़ रुपये से भी ऊपर हो चुकी है। वहीं, जिसने उस वक्त 1 लाख रुपये लगाए होंगे, उसके पैसे आज 3.29 करोड़ रुपये से भी अधिक हो चुके होंगे

See also  दिवाली पर सोने-चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट

इधर पिछले पांच सत्रों से कंपनी के शेयर 6.09 फीसद का नुकसान करा चुके हैं। बात अगर पिछले 5 साल के प्रदर्शन की करें तो इस अवधि में यह कंपनी 55 फीसदी तक रिटर्न दे चुकी है। वहीं, कजारिया सिरामिक्स के शेयर ने इस साल अब तक 14.55 फीसद का निगेटिव रिटर्न दे चुके हैं। इसका पिछले 52 हफ्तों का हाई 1374.90 रुपये  और लो 885.30 रुपये है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights