Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

विनाशकारी बाढ़ के बाद मच्छरों से परेशान है पाकिस्तान, भारत से खरीदेगा 62 लाख मच्छरदानी

पाकिस्तान सरकार ने मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को भारत से 62 लाख मच्छरदानी खरीदने के लिए मंजूरी दे दी है ताकि पिछले महीने की विनाशकारी बाढ़ के बाद जनता को बीमारियों से बचाया जा सके। आपको बता दें कि बाढ़ के कारण पाकिस्तान में इस साल 1,600 से अधिक लोग मारे गए हैं। पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा, “देश के 32 बाढ़ प्रभावित जिलों में मलेरिया तेजी से फैल रहा है। यहां हजारों बच्चे मच्छर के काटने से होने वाली बीमारियों से संक्रमित हैं।”

Must read 👉अधिवक्ता स्व. अनुराग साहू के मर्ग एवं मान्नीय उच्च न्यायालय केा प्रेषित शिकायत की जांच पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज, 2 अधिवक्ता एवं 1 मुंशी गिरफ्तार

See also  अकरम ने बाबर को खरी खोटी सुनाई

पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मलेरिया के उभरने के कारण देश के स्वास्थ्य मंत्रालय को पिछले महीने भारत से मच्छरदानी खरीदने की अनुमति लेनी पड़ी। उन्होंने कहा, “ग्लोबल फंड विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) को पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावितों के लिए भारत से मच्छरदानी खरीदने के लिए वित्तीय संसाधन मुहैया कराएगा।” पाकिस्तानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि वे जल्द से जल्द मच्छरदानी प्राप्त करने की योजना बना रहे हैं। उम्मीद है कि ये नवंबर के मध्य तक वाघा मार्ग से प्राप्त हो जाएंगे।

पिछले महीने विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बाढ़ के बाद होने वाली बीमारियों की लहर के कारण पाकिस्तान में दूसरी आपदा की संभावना के बारे में गहरी चिंता व्यक्त की थी।
डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस घेब्रेयसस ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों में पानी भर गया है। लोग अपने घरों से दूर चले गए हैं। उन्होंने कहा, “सरकार गंदे पानी से बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए सुरक्षित पेयजल और शौचालय की व्यवस्था कर रही है।”

See also  पाकिस्तान में 40 साल की हिंदू महिला की बेरहमी से हत्या, सिर काटा, उधेड़ दी चमड़ी

दो युवकों पर बीयर की बोतल से हमला:मानसिक विक्षिप्त युवक ने बोतल फोड़कर किया गला काटने का प्रयास, राहगीरों ने बचाकर जिला अस्पताल में कराया भर्ती

ओसीएचए ने एक बयान में कहा, “लोगों की जीवन रक्षक जरूरतों को पूरा करने के लिए तत्काल 81.6 करोड़ अमेरिकी डॉलर की मांग की गई है।”

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights