
केन्द्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग यूनिट के सदस्य 17 अक्टूबर से नशामुक्त भारत अभियान में शामिल जिलों का दौरा करेगी। सदस्यों में सैय्यद हम्मद, सुनिकिता शर्मा, निखिल स्वराज, और सुबी.आर. काव्या शामिल हैं। टीम जिलों में अभियान के तहत किये गये कार्यों का निरीक्षण करेगी।
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार द्वारा नशामुक्त भारत अभियान में प्रदेश के 19 जिले शामिल है। सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण द्वारा अभियान में शामिल भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, उज्जैन, छिंदवाड़ा, नीमच, दतिया, नर्मदापुरम, मंदसौर, नरसिंहपुर, रतलाम, सतना, राजगढ़, धार, मुरैना और देवास जिले के विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए गये है।
See also रेस्टारेंट में तोड़-फोड़ कर की फायरिंग:भाजपा नेता के परिवार के सदस्य सहित दों अन्य के खिलाफ शिकायत, पुलिस जुटी तलाश में
Powered by Inline Related Posts





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



