Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कियारा आडवाणी पर केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल

कियारा आडवाणी पर केबीसी में अमिताभ बच्चन ने पूछा ये सवाल

छोटे पर्दे पर कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) से एक बार फिर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का जादू चल गया है। एक ओर जहां शो से लोगों को फिर से ज्ञान मिल रहा है तो दूसरी ओर अमिताभ बच्चन का अंदाज भी सभी को पसंद आ रहा है। केबीसी (KBC) से अभी तक कई किस्से, क्लिप्स और सवाल-जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। वहीं शो में एंटरटेनमेंट वर्ल्ड से जुड़े सवाल भी अक्सर पूछे जाते हैं। ऐसे में अब बॉलीवुड की गोल्डन गर्ल कहलाने वालीं कियारा आडवाणी (Kiara Advani) से जुड़ा एक सवाल पूछा गया है। जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया है।

See also  चैकिंग के दौरान अधारताल पुलिस ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में शव को भरकर मोटर साइकिल में रखकर सुनसान जगह में शव को ठिकाने लगाने ले जाते हुए आरोपी बेटे को रंगे हाथ पकड़ा, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

कियारा का असली नाम है आलिया
दरअसल हाल ही में केबीसी के एक एपिसोड में डॉ तनवी खन्ना नजर आईं, जिनसे 1.60 लाख के लिए सवाल पूछा गया- ‘इन में से किस अभिनेत्री का पहला नाम- आलिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नेम बदल लिया।’ इस सवाल के जवाब में कृति सेनन, कियारा आडवाणी, परिणीति चोपड़ा और अनन्या पांडे ऑप्शन दिए गए। सवाल का सही जवाब कियारा था, और तनवी ने सही जवाब देकर 1.60 लाख रुपये जीत लिए। हालांकि अगले सवाल का गलत जवाब देने पर वो सिर्फ 10 हजार की राशि ही घर ले जा पाईं।

See also  ऑस्कर 2023 में RRR की हुई एंट्री:छेल्लो शो पहले से ही है इस कैटेगरी में शामिल, कांतारा को भी मिल सकता है मौका

पाकिस्तान में अस्पताल की छत पर मिलीं 200 से ज्यादा लाशें

पहले भी पहुंची हैं केबीसी
याद दिला दें कि यह पहली बार नहीं है जब कियारा आडवाणी, कौन बनेगा करोड़पति को लेकर खबरों में हैं। इससे पहले एक फैन कियारा की तस्वीर शो पर बतौर लकी चार्म लेकर पहुंचा था। वहीं हाल ही में उस फैन ने कियारा अडवाणी से जून में बर्थडे के खास मौके पर वर्चुअल मीट में मुलाकात की थी। बता दें कि कियारा अडवाणी हर साल 13 जून को बॉलीवुड में अपनी सालगिरह के अवसर पर एक विशेष फैन मीट एंड ग्रीट के आयोजन में भाग लेती हैं और अपने प्रशंसकों के साथ सेलिब्रेट करती हैं।।

See also  शादी से पहले ही अपने रिश्ते को आगे बढ़ा रहे सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी

पुलिस का यात्री सुरक्षा अभियान:वाहनों की जांच में बिना परमिट की बस जब्त, स्कूल बसों के निर्धारित मानकों की भी हुई जांच

कियारा का सिनेमाई करियर
बता दें कि कियारा ने अपने दम पर अपने लिए एक बड़ा नाम बनाया है। कियारा की हिट फिल्मों में  ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’, ‘लस्ट स्टोरीज’, ‘कबीर सिंह’ , ‘गुड न्यूज’, ‘शेरशाह’, ‘भूल भुलैया 2’ और ‘जुगजुग जीयो’ शामिल हैं। बात कियारा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’, एस शंकर की ‘आरसी -15’ और विकी कौशल के साथ ‘गोविंदा मेरा नाम’ शामिल हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights