Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

चंडीगढ़ में पंजाब की मंत्री बलजीत कौर के काफिले ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक व युवती घायल, रात हुआ हादसा पुलिस, रात तक मामला छुपाती रही

चंडीगढ़ में पंजाब की मंत्री बलजीत कौर के काफिले ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक व युवती घायल, रात हुआ हादसा

चंडीगढ़
पंजाब सरकार की मंत्री डा. बलजीत कौर की सुरक्षा में तैनात जिप्सी ने चंडीगढ़ में स्कूटी सवार युवक और युवती को टक्कर मार दी। हादसा सेक्टर 27/28 लाइट प्वाइंट पर शनिवार रात तकरीबन 11 बजे हुआ है। हादसा उस समय हुआ जब मंत्री बलजीत कौर किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रही थी। हादसे में स्कूटी सवार युवक-युवती और काफिले की जिप्सी का ड्राइवर भी घायल हुआ है। तीनों घायलों  को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया। जहां तीनों उपचाराधीन हैं। देर रात सेक्टर-26 थाना पुलिस घायलों के बयान दर्ज करने में लगी थी।

जानकारी के अनुसार पंजाब की सामाजिक सुरक्षा मंत्री डा. बलजीत कौर मलौट से विधायक हैं। देर रात बलजीत कौर सुरक्षा कर्मियों के साथ किसी शादी समारोह में शामिल होने जा रही थी। जैसे ही इनका काफिला सेक्टर-28 पाल ढाबा के सामने लाइट प्वाइंट पर पहुंचा कि अचानक एक्टिवा सवार युवक युवती के साथ काफिले की जिप्सी की टक्कर हो गई। इस हादसे में युवक युवती के सिर पर चोट आई है। जबकि जिप्सी के शीशे से ड्राइवर का भी सिर टकराकर चोटिल हुआ है। हादसे के बाद मंत्री के स्टाफ ने हो घायलों को अस्पताल भी पहुंचाया है।

See also  CM सुखविंदर सुक्खू कोरोना पॉजिटिव:PM मोदी से मुलाकात से पहले कराया टेस्ट; अब प्रधानमंत्री से मुलाकात स्थगित

परिणीति की ‘कोड नेम तिरंगा’ का बुरा हाल, ‘डॉक्टर जी’ को पसंद कर रहे दर्शक, ‘कांतारा’ का दोगुना हुआ कलेक्शन

सूचना पाकर पहुंची पुलिस, रात तक मामला छुपाती रही
जानकारी के अनुसार मंत्री की गाड़ी से हादसे की सूचना पाकर सेक्टर-26 थाना पुलिस से जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर करण सिंह, कांस्टेबल वरिंदर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। डेढ़ घंटे बात तक थाना पुलिस और जांच अधिकारी मामले के बारे में जानकारी नहीं होने का हवाला देकर सिर्फ हादसा होने की बात करते रहे। थाना पुलिस मामले को गोलमोल करने में लगी हुई थी।

Must read 👉

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights