
टीवी एक्ट्रेस वैशाली की मौत की खबर से हर कोई शॉक्ड है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने इंदौर वाले घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी। उनके पास से सुसाइड नोट मिलने की भी बात कही जा रही है। वैशाली के साथ काम करने वाले लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे और दुख जता रहे हैं। एक्टर विकास सेठी और उनकी पत्नी जाह्नवी राणा ने उनके निधन से एक दिन पहले वैशाली से बात की थी। उन्होंने बताया कि वह अपनी शादी की तैयारियां कर रही थीं और मुंबई आने वाली थी। इस खबर को सुनकर दोनों सदमे में हैं।
साथ रुकने का था प्लान
मौत की खबर मिली तो…
उसने करीब 5 महीने पहले मुझे मितेश के बारे में बताया था। इसके बाद मैंने भी उससे चैट और वीडियो कॉल पर बात की थी। वह काफी सुलझा हुआ और स्वीट है। जाह्नवी के पति विकास ने बताया, दिसंबर में उसकी शादी थी। दोनों परिवार डेट तय करने वाले थे। शुक्रवार को बात हुई तो बोली थी कि सब मस्त चल रहा है। शादी के पहले उसका मुंबई आने का प्लान था। उसकी मौत की खबर पहले तो हमें झूठ लगी। मैंने जाह्नवी को कहा कि उसे फोन करे। जब उसका फोन नहीं उठा तो उसके पिता के फोन पर कॉल किया। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार कर रहे हैं तो हम वहीं जम गए।





Users Today : 17
Users This Month : 207
Total Users : 237065
Views Today : 19
Views This Month : 321
Total views : 59799



