Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

फ्लाइट के बिजनेस क्लास में सांप मिलने से हड़कंप

फ्लोरिडा के टाम्पा शहर से न्यू जर्सी के लिए उड़ान भर रही फ्लाइट में सांप मिलने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने सांप देखने के बाद चालक दल को सतर्क किया। इस घटना से सभी यात्री दहशत में आए गए। लिबर्टी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंडिंग के बाद सांप को पकड़ने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। बयान के मुताबिक, सांप ने किसी भी यात्रा को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाया।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया कि बिजनेस क्लास में उड़ान भरने वाले यात्रियों ने लैंडिंग के वक्त सांप को देखा। इसके बाद यात्रियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। न्यू यॉर्क पोस्ट ने सिंपल फ्लाइंग का हवाला देते हुए कहा कि सांप को हटा दिए जाने के बाद यात्रियों को उनके सामान के साथ उतारा गया।

See also  गोगरा-हॉट स्प्रिंग्स से पीछे हटने को चीनी सेना ने बताया शांति को बढ़ावा देना वाला कदम

फ्लोरिडा म्यूजियम ऑफ नेचुरल हिस्ट्री का हवाला देते हुए कहा कि यह गार्टर स्नेक हर फ्लोरिडा काउंटी में पाया जाता है। यह जहरीला नहीं होता है। यह सांप आमतौर पर 18 से 26 इंच लंबा होता हैं। छेड़छाड़ करने पर ही यह सांप इंसान को काटता है।

इससे पहले फरवरी में मलेशिया में एयरएशिया की एक फ्लाइट में भी इसी तरह की घटना हुई थी। इस फ्लाइट में भी यात्रियों ने एक सांप देखा था। उस समय विमान हवा में था।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights