
टाटा समूह से जुड़ी दो कंपनियों ने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। हालांकि, दोनों कंपनियों को सितंबर तिमाही में बड़ा नुकसान हुआ है। इस तिमाही में टाटा स्टील की इकाई द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (टीसीआईएल) को 35.10 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। जबकि एक साल पहले इसी तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 74.93 करोड़ रुपये रहा था।
इसी तरह, टाटा मेटालिक्स लिमिटेड (टीएमएल) का मुनाफा भी कम हुआ है। सितंबर तिमाही में कंपनी का मुनाफा 74 प्रतिशत घटकर 14.29 करोड़ रुपये पर आ गया। एक साल पहले जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 54.82 करोड़ रुपये रहा था। आपको बता दें कि टाटा स्टील के निदेशक मंडल ने सितंबर में टाटा मेटालिक्स समेत छह अनुषंगी कंपनियों के टाटा स्टील में विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी थी।
कंपनी के मुताबिक टाटा मेटालिक्स का खर्च भी बीती तिमाही में 566.95 करोड़ रुपये से बढ़कर 861.64 करोड़ रुपये हो गया। वहीं, द टिनप्लेट कंपनी ऑफ इंडिया का कुल खर्च 886.93 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,018.28 करोड़ रुपये हो गया।





Users Today : 2
Users This Month : 7
Total Users : 239385
Views Today : 3
Views This Month : 8
Total views : 62820



