Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

भारत के तीन अरबपतियों ने जीवन भर में जितना कमाया, जुकरबर्ग ने उससे अधिक 10 महीने में गंवाया

भारत के तीन अरबपतियों ने जीवन भर में जितना कमाया, जुकरबर्ग ने उससे अधिक 10 महीने में गंवाया

नई दिल्ली

गौतम अडानी (Gautam Adani) को छोड़ इस साल दुनिया के टॉप-10 अमीरों (Billionaire) के लिए अब तक यह साल किसी बुरा सपने से कम नहीं रहा। टॉप-10 में से 9 अरबपति अब तक 250 अरब डॉलर से अधिक की संपत्ति गंवा चुके हैं। टॉप-10 अरबपतियों सबसे अधिक संपत्ति गंवाने वालों में एलन मस्क का नाम है। उन्होंने कुल 62.1 अरब डॉलर यानी करीब 511,455 करोड़ रुपये गंवाए हैं। अगर पूरी दुनिया के अरबपतियों की बात करें तो फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इस साल अब तक सबसे अधिक नुकसान उठाया है।

Must read 👉कलेक्टर ने प्रिंसिपल को हटाया, 5 टीचरों की वेतनवृद्धि रोकी:जबलपुर में गणित का सवाल हल नहीं कर पाए छात्र

See also  अडानी समूह को अपने शेयर बेचेंगे प्रणव और राधिका रॉय

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक नेटवर्थ में गिरावट के मामले में दूसरे नंबर पर जेफ बेजोस है, जिनकी संपत्ति इस साल अब तक 53.1 अरब डॉलर घटी है यानी उन्हें कुल 437,331.6 करोड़ रुपये का झटका लगा है। वहीं, बर्नार्ड अर्नाल्ट को 41.2 अरब डॉलर का नुकसान हुआ है।

कभी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चौथे से छठे स्थान पर रहने वाले फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग को इस साल सबसे अधिक 75.6 अरब डॉलर का झटका लगा है। उनका नेटवर्थ अब केवल 49.9 अरब डॉलर ही रह गया है। इस गिरावट के बाद अब वह दुनिया के रईसों की लिस्ट में लुढ़क कर 23वें स्थान पर आ गए हैं। जुकरबर्ग ने इस साल जितनी संपत्ति गंवाई है, उतनी संपत्ति भारत के टॉप-10 अरबपतियों में शामिल 3 अमीरों की कुल संपत्ति भी नहीं है।

See also  आजका पंचाग दैनिक पंचांग शुभ मुहूर्त 30 - Jun - 2022Jabalpur, India By pandit manu Mishra

Must read 👉कपड़े की दुकान में लगी आग:जबलपुर में करमचंद चौक पर हादसा, लाखों का सामान खाक

भारत के तीसरे सबसे बड़े अरबपति शिव नदार की कुल संपत्ति अभी 23.8 अरब डॉलर है, जबकि चौथे नंबर के अरबपति अजीम प्रेमजी की कुल संपत्ति 23.4 अरब डॉलर है और राधाकृष्ण दमानी का नेटवर्थ 20.1 अरब डॉलर है। इन तीनों भारतीय अरबपतियों की संपत्ति यदि जोड़ लें तो यह कुल 67.3 अरब डॉलर ही हो रहे हैं, जबकि जुकरबर्ग इस साल 75 अरब डॉलर गंवा चुके हैं।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights