Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ह‍िमाचल की मह‍िला ने भेंट की थी यह खास पोशाक, उसे पहन पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी

ह‍िमाचल की मह‍िला ने भेंट की थी यह खास पोशाक, उसे पहन पूजा करने पहुंचे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी केदारनाथ में ज‍िस पोशाक को पहनकर पूजा करते नजर आए वह ह‍िमाचल के चंबा की मह‍िला द्वारा हाथों से तैयार की गई है। बीते द‍िनों ह‍िमाचल प्रदेश दौरे के दौरान मह‍िला ने प्रधानमंत्री को चोला-डोरा पोशाक उपहार दी थी। ज‍िसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने वादा क‍िया था क‍ि जब किसी महत्वपूर्ण स्थान पर जाएंगे तो इस परिधान को पहनेंगे। शुक्रवार को प्रधानमंत्री ह‍िमाचल की मह‍िला द्वारा हाथों से बनाई गई पोशाक चोला डोरा को पहनकर पहुंचे और इसी पोशाक में उन्‍होंने केदारनाथ मंद‍िर में तकरीबन आधे घंटे तक पूजा भी की।

Please must read 👉मिट्टी खोदते ही धसकी खदान, मासूम बालिका की मौत:दीपावली के पहले घर में होनी थी छपाई; मिट्टी लेने पहुंचा था परिवार

See also  चैकिंग के दौरान अधारताल पुलिस ने पिता की गला घोंटकर हत्या कर प्लास्टिक के बोरे में शव को भरकर मोटर साइकिल में रखकर सुनसान जगह में शव को ठिकाने लगाने ले जाते हुए आरोपी बेटे को रंगे हाथ पकड़ा, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल जप्त

हिमाचल में विशेष है चोला डोरा
ह‍िमाचल प्रदेश का पहनावा अपने आप में बहुत विशिष्‍ट है। हाथो से बनाया गया एक चोला होता है जिसे चोला-डोरा, या फिर ‘चोलू’ भी कहते है। यह वेशभूषा बहुत आकर्षक और विश्व प्रसिद्ध है। यह महिलाओ पर बहुत सुंदर लगती है। दूसरी पोषक या पहनावा है चोला एक लंबे कोट की तरह होता हैत्र जो पूरी तरह ऊन से बना होता है।

Please must read 👉जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 42 आरोपी गिरफ्तार* *87 लीटर कच्ची, तथा 341 पाव देशी/अंग्रेजी शराब की गयी जप्त

See also  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का निधन हो गया है. अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली.

कुल्लू टोपी भी बहुत प्रसिद्ध
पुरुषों द्वारा पहनी जानी वाली कुल्लू टोपी भी बहुत प्रसिद्ध है। इस टोपी को भी लोग काफी पसंद करते हैं। ज‍िस भी व्‍यक्‍त‍ि के स‍िर पर यह टोपी नजर आती है स‍ीधा ह‍िमाचल की याद आ जाती है।
गोपेश्वर  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुक्रवार को बदरीनाथ दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन बदरीनाथ धाम में यातयात व्यवस्था को लेकर सतर्क है। गुरुवार को पुलिस व प्रशासन ने बड़े वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया। हालांकि यात्रियों को टैक्सी से बदरीनाथ जाने दिया गया। यात्रियों को गुरुद्वारा व स्थानीय होटलों में ठहराने की व्यवस्था भी की गई है।

See also  गुजरात चुनाव: पीएम मोदी की आज ताबड़तोड़ 4 जनसभाएं, खरगे भी कांग्रेस के लिए मांगेंगे वोट

बदरीनाथ धाम में जाम की स्थिति पैदा न हो
पुलिस ने पांडुकेश्वर व गोविंदघाट में गुरुवार शाम को बड़े वाहनों को रोका गया है। मंशा यह है कि बदरीनाथ धाम में बड़े वाहनों से जाम की स्थिति पैदा न हो। पांडुकेश्वर में बुलेरो, मैक्स, सूमो आदि वाहनों से यात्रियों को बदरीनाथ धाम भेजकर दर्शन के बाद वाहन वापस लाए गए। जो यात्री यहीं रुकना चाहते थे, उन्हें गोविंदघाट गुरुद्वारा सहित स्थानीय होटलों में रुकने की व्यवस्था की गई। बड़े वाहनों को पांडुकेश्वर व गोविंदघाट में ही रोका गया।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights