Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

नौकरियों में कटौती का एलान किया Philips ने, सीईओ ने कहा- कठिन, लेकिन आवश्यक निर्णय

नौकरियों में कटौती का एलान किया Philips ने, सीईओ ने कहा- कठिन, लेकिन आवश्यक निर्णय -
नौकरियों में कटौती का एलान किया Philips ने, सीईओ ने कहा- कठिन, लेकिन आवश्यक निर्णय

नौकरियों में कटौती का एलान किया Philips ने, सीईओ ने कहा- कठिन, लेकिन आवश्यक निर्णय

नई दिल्ली
जानी-मानी प्रौद्योगिकी फर्म फिलिप्स (Philips) ने नौकरियों में कटौती की घोषणा की है। कंपनी ने एक बयान में कहा है कि उत्पादकता में सुधार और लिक्विडिटी को बढ़ाने के लिए वह 4,000 नौकरियों में कटौती करेगी। फिलिप्स ने एक बयान में कहा कि तीसरी तिमाही की बिक्री परिचालन और आपूर्ति चुनौतियों से प्रभावित हुई है। कंपनी ने कहा कि समूह की बिक्री 4.3 अरब यूरो रही, जिसमें बिक्री में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। यह आंकड़ा 12 अक्टूबर तक मिले अपडेट पर आधारित है।

See also  ₹5093.25 का शेयर ₹3287.50 पर आया

Must read 👉तालाब में डूबने से युवक की मौत:माधवनगर थाना क्षेत्र के झिंझरी के पास हुआ हादसा, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच शुरु

सीईओ रॉय जैकब्स का एलान
फिलिप्स के सीईओ रॉय जैकब्स ने बयान में कहा कि उत्पादकता और काम करने के तौर-तरीकों में सुधार की प्रक्रिया के तहत हम विश्व स्तर पर कर्मचारियों की संख्या में लगभग 4,000 तक कटौती करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह एक कठिन, लेकिन आवश्यक निर्णय है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास अधिक विकल्प नहीं बचे हैं।

फिलिप्स के सामने क्या है संकट
जैकब्स ने कहा कि फिलिप्स को एक मुनाफा देने वाले इकाई में तब्दील करने और हमारे सभी हितधारकों के लिए इसे मूल्यवान कंपनी बनाने के लिए इस तरह की शुरुआती कार्रवाइयों की आवश्यकता है। आपको बता दें कि बीते तिमाही में फिलिप्स का प्रदर्शन, परिचालन और आपूर्ति चुनौतियों से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

See also  कभी सोचा है मॉल्स और मल्टीप्लेक्स में टॉयलेट का दरवाजा नीचे से खुला क्यों रहता है?

मुद्रास्फीति के दबाव, चीन में COVID और रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते कई देशों के व्यापार से कंपनी को खासा नुकसान हुआ है। कंपनी इन दिनों कम नकदी, बढे़ हुए खर्च और कच्चे माल की अधिक खपत के कारण घाटे में चल रही है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights