Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शोएब अख्तर ने साधा रोहित शर्मा और केएल राहुल पर निशाना

शोएब अख्तर ने साधा रोहित शर्मा और केएल राहुल पर निशाना  पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत को जीत की बधाई तो दी, लेकिन साथ ही टीम इंडिया को सावधान भी किया है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल बुरी तरह फेल हुए और दोनों महज 4-4 रन बनाकर आउट हुए। अख्तर ने कहा कि रोहित और राहुल दोनों ही मैदान पर डरे-डरे नजर आ रहे हैं।

शोएब अख्तर ने साधा रोहित शर्मा और केएल राहुल पर निशाना

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भारत को जीत की बधाई तो दी, लेकिन साथ ही टीम इंडिया को सावधान भी किया है। भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान को आखिरी गेंद पर चार विकेट से हराया। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा और केएल राहुल बुरी तरह फेल हुए और दोनों महज 4-4 रन बनाकर आउट हुए। अख्तर ने कहा कि रोहित और राहुल दोनों ही मैदान पर डरे-डरे नजर आ रहे हैं।

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, ‘टीम इंडिया को जीत की बहुत-बहुत बधाई, लेकिन अगर ओपनर की बात करें तो दोनों दबे-दबे लग रहे हैं, डरे-डरे लग रहे हैं। बहुत फंसे हुए हैं। रोहित शर्मा कप्तान के तौर पर थोड़ा सा खुद को कामडाउन करें। अपनी बैटिंग भी गंवा रहे हैं और केएल राहुल अपने आप को बहुत ज्यादा फोकस करके फंसा भी रहा है।’

See also  सूर्यकुमार यादव ने बताया कैसे ऑस्ट्रेलियाई कंडीशन में खुद को कर रहे हैं एडजस्ट

अख्तर ने आगे कहा, ‘राहुल ऐसा ना करे। अभी इंडिया एक मैच जीता है वर्ल्ड कप में और पाकिस्तान एक मैच हारा है वर्ल्ड कप में। अभी हमने दोबारा मिलना है इंडिया से। इंडिया को हमें दोबारा फेंटा लगाना ही लगाना है। वो हमने आगे चलकर लगाना है।’

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights