Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

आखिरी ओवर्स में खराब फील्डिंग से हारी टीम इंडिया:हिट विकेट हुए इबादत

आखिरी ओवरों में खराब फील्डिंग के कारण टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे एक विकेट से हार गई। बांग्लादेश जीत के लिए 51 रन की जरूरत थी और आखिरी जोड़ी मैदान पर थी। इस दौरान कैच के चांस बने। लेकिन, भारत इन्हें भुना नहीं सका और मैच हार गया।

हार के बावजूद मैच में विराट कोहली का शानदार कैच, इबादत हुसैन का हिट विकेट जैसे कई मोमेंट्स देखने को मिले। इन्हें हम इस खबर में जानेंगे...

हिट विकेट हुए इबादत
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हिट विकेट हो गए। 39वें ओवर में कुलदीप सेन की बाउंसर को इबादत बैकफुट पर खेलने गए, लेकिन वो क्रीज में ज्यादा ही अंदर तक चले गए। उनका पिछला पैर स्टंप्स से लग गया, जिस कारण उन्हें हिट विकेट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

राहुल ने गंवाया आसान मौका
टीम इंडिया ने मैच में 3 कैच छोड़े। रोहित शर्मा ने 13वें ओवर में लिटन दास का स्लिप में कैच छोड़ा। 43वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंदबाजी पर 2 बार मेहदी हसन के कैच उठे। पहले कीपर केएल राहुल ने फाइन लेग की ओर दौड़ते हुए आसान कैच टपकाया। अगली ही बॉल पर थर्ड मैन की ओर कैच उठा। लेकिन, वॉशिंगटन सुंदर कैच लेने के लिए दौड़े ही नहीं।

आखिर के ओवर्स में ग्राउंड फील्डिंग भी खराब रही। सुंदर ने फील्डिंग में एक चौका गंवा दिया। वहीं, बाकी फील्डर्स भी आखिर के ओवर्स सुस्त ही नजर आए।

8 रन में गिरे 5 विकेट
बांग्लादेश टीम एक वक्त तक 4 विकेट पर 128 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। लेकिन, शार्दूल ठाकुर ने महमूदउल्लाह को 128 रन पर LBW कर दिया। अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने मुश्फिकुर को आउट कर दिया। फिर 134 पर कुलदीप सेन ने अफीफ हुसैन को आउट किया। 135 रन पर कुलदीप ने ही इबादत को भी पवेलियन भेज दिया। फिर 136 रन पर सिराज ने हसन महमूद का विकेट लिया। इस तरह 8 रन बनाने में ही बांग्लादेश के 5 विकेट हो गए।

विराट ने एक हाथ से लपका कैच
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर दर्शकों का ध्यान खींचा। कोहली ने 24वें ओवर में कैच लेकर शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। वॉशिंगटन सुंदर की शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ बॉल को शाकिब ने ड्राइव करना चाहा। जहां कवर पर खड़े कोहली ने एक हाथ से हवा में उछलकर कैच पकड़ लिया। शाकिब ने 38 बॉल पर 29 रन बनाए।

भारत को पहली बॉल पर विकेट
187 रन का टारगेट डिफेंड करते हुए भारत को पहली ही बॉल पर विकेट मिला। दीपक चाहर ने दूसरी पारी की पहली ही बॉल शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ डाली। बांग्लादेशी ओपनर नजमुल हसन शांतो इसे बैकफुट पर खेलने गए। लेकिन, बॉल शांतो के बैट का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े रोहित के पास चले गई। रोहित ने कोई गलती नहीं की और शांतो को पवेलियन लौटना पड़ा।

लिटन दास का फ्लाइंग कैच
पहली पारी में बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने विराट कोहली का फ्लाइंग कैच पकड़ा। 11वें ओवर में शाकिब की चौथी बॉल पर विराट ने लॉफ्टेड कवर ड्राइव खेला। कोहली इसे कंट्रोल नहीं कर पाए। बॉल हवा में गई और लिटन ने हवा में डाइव मारते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। विराट 15 बॉल में 9 रन बनाकर आउट हुए।

आखिरी ओवरों में खराब फील्डिंग के कारण टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ पहला वनडे एक विकेट से हार गई। बांग्लादेश जीत के लिए 51 रन की जरूरत थी और आखिरी जोड़ी मैदान पर थी। इस दौरान कैच के चांस बने। लेकिन, भारत इन्हें भुना नहीं सका और मैच हार गया।

हार के बावजूद मैच में विराट कोहली का शानदार कैच, इबादत हुसैन का हिट विकेट जैसे कई मोमेंट्स देखने को मिले। इन्हें हम इस खबर में जानेंगे…

जबरन धर्मांतरण के खिलाफ SC में सुनवाई आज:केंद्र सरकार को दाखिल करना है हलफनामा, कोर्ट ने कहा था- जरूरी कदम उठाए

हिट विकेट हुए इबादत
बांग्लादेश के तेज गेंदबाज इबादत हुसैन हिट विकेट हो गए। 39वें ओवर में कुलदीप सेन की बाउंसर को इबादत बैकफुट पर खेलने गए, लेकिन वो क्रीज में ज्यादा ही अंदर तक चले गए। उनका पिछला पैर स्टंप्स से लग गया, जिस कारण उन्हें हिट विकेट होकर पवेलियन लौटना पड़ा।

See also  बीच मैदान में हाथापाई पर उतरे यूसुफ पठान और मिशेल जॉनसन

राहुल ने गंवाया आसान मौका
टीम इंडिया ने मैच में 3 कैच छोड़े। रोहित शर्मा ने 13वें ओवर में लिटन दास का स्लिप में कैच छोड़ा। 43वें ओवर में शार्दूल ठाकुर की गेंदबाजी पर 2 बार मेहदी हसन के कैच उठे। पहले कीपर केएल राहुल ने फाइन लेग की ओर दौड़ते हुए आसान कैच टपकाया। अगली ही बॉल पर थर्ड मैन की ओर कैच उठा। लेकिन, वॉशिंगटन सुंदर कैच लेने के लिए दौड़े ही नहीं।

आखिर के ओवर्स में ग्राउंड फील्डिंग भी खराब रही। सुंदर ने फील्डिंग में एक चौका गंवा दिया। वहीं, बाकी फील्डर्स भी आखिर के ओवर्स सुस्त ही नजर आए।

8 रन में गिरे 5 विकेट
बांग्लादेश टीम एक वक्त तक 4 विकेट पर 128 रन बनाकर मजबूत स्थिति में थी। लेकिन, शार्दूल ठाकुर ने महमूदउल्लाह को 128 रन पर LBW कर दिया। अगले ही ओवर में मोहम्मद सिराज ने मुश्फिकुर को आउट कर दिया। फिर 134 पर कुलदीप सेन ने अफीफ हुसैन को आउट किया। 135 रन पर कुलदीप ने ही इबादत को भी पवेलियन भेज दिया। फिर 136 रन पर सिराज ने हसन महमूद का विकेट लिया। इस तरह 8 रन बनाने में ही बांग्लादेश के 5 विकेट हो गए।

See also  शादी के घर में फटे सिलेंडर, अब तक 5 मौतें:दूल्हा तैयार हो रहा था तभी हुए धमाके; जोधपुर में घायलों से मिलने पहुंचे CM

विराट ने एक हाथ से लपका कैच
भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच पकड़कर दर्शकों का ध्यान खींचा। कोहली ने 24वें ओवर में कैच लेकर शाकिब अल हसन को पवेलियन भेजा। वॉशिंगटन सुंदर की शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ बॉल को शाकिब ने ड्राइव करना चाहा। जहां कवर पर खड़े कोहली ने एक हाथ से हवा में उछलकर कैच पकड़ लिया। शाकिब ने 38 बॉल पर 29 रन बनाए।

भारत को पहली बॉल पर विकेट
187 रन का टारगेट डिफेंड करते हुए भारत को पहली ही बॉल पर विकेट मिला। दीपक चाहर ने दूसरी पारी की पहली ही बॉल शॉर्ट ऑफ गुड लेंथ डाली। बांग्लादेशी ओपनर नजमुल हसन शांतो इसे बैकफुट पर खेलने गए। लेकिन, बॉल शांतो के बैट का बाहरी किनारा लेते हुए स्लिप में खड़े रोहित के पास चले गई। रोहित ने कोई गलती नहीं की और शांतो को पवेलियन लौटना पड़ा।

See also  Murder कर्नाटक में बीच सड़क पर प्रेमी ने प्रेमिका को चाकू से गोदकर मार डाला, खुद भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की

लिटन दास का फ्लाइंग कैच
पहली पारी में बांग्लादेशी कप्तान लिटन दास ने विराट कोहली का फ्लाइंग कैच पकड़ा। 11वें ओवर में शाकिब की चौथी बॉल पर विराट ने लॉफ्टेड कवर ड्राइव खेला। कोहली इसे कंट्रोल नहीं कर पाए। बॉल हवा में गई और लिटन ने हवा में डाइव मारते हुए शानदार कैच पकड़ लिया। विराट 15 बॉल में 9 रन बनाकर आउट हुए।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights