Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

नवदीप- सौरभ की टीम इंडिया में हो सकती है एंट्री:मोहम्मद शमी, रवींद्र जडेजा की जगह ले सकते हैं

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में चोटिल हुए कप्तान रोहित शर्मा के 14 दिसंबर से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में खेलने की संभावना कम है। इसके अलावा चोट की वजह से तीन वनडे मैचों की सीरीज से बाहर हुए रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी भी नहीं खेल सकते हैं। ऐसे में रोहित शर्मा की जगह अभिमन्यु ईश्वरन, जडेजा के स्थान पर सौरभ कुमार और शमी का रिप्लेसमेंट नवदीप सैनी हो सकते हैं। तीनों बांग्लादेश में ही हैं और तीनों बांग्लादेश ए टीम के खिलाफ अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया ए के हिस्सा रहे हैं।सौरभ कुमार ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की अनऑफिशियल सीरीज में15.30 की औसत से 10 विकेट लिए हैं। वहीं वे निचले क्रम में बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। उन्होंने गुरुवार को सिलहट में 39 गेंदों में 55 रन भी बनाए थे।

See also  'नहीं बता सकता वह टेस्ट क्रिकेट में सफल होगा या नहीं,' Suryakumar Yadav के साथी खिलाड़ी ने ऐसा कहकर चौंकाया

सैनी खेल चुके हैं 2 टेस्ट

सैनी ने अपना पिछला टेस्ट 2021 में बिस्ब्रेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने पहली पारी में 21 रन देकर 3 विकेट और दूसरी इनिंग में 52 रन देकर 1 विकेट लिए थे। वहीं बांग्लादेश ए के खिलाफ अनऑफशियल टेस्ट की दोनों पारियों में 4 विकेट लिए थे।

रोहित शर्मा लौट आए हैं मुंबई
दरअसल रोहित शर्मा को बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में फील्डिंग के दौरान हाथ में चोट लग गई थी। जिसके बाद वह ग्रांउड से बाहर चले गए थे। रोहित मुंबई वापस लौट आए हैं और वह 10 दिसंबर से शुरू हो रहे तीसरे वनडे से बाहर हो चुके हैं।

See also  अगर आज हारी टीम इंडिया तो हो जाएगी वनडे क्रिकेट के सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी

जडेजा और शमी की चोट अभी तक नहीं हुई ठीक
रविंद्र जडेजा और मोहम्मद शमी की चोट अभी तक ठीक नहीं हो पाई है। जडेजा एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे। जिसके बाद वह वर्ल्ड कप में भी टीम इंडिया के हिस्सा नहीं थे। जडेजा वनडे सीरीज से भी बाहर रहे थे। उम्मीद की जा रही थी कि जडेजा दो मैचों की टेस्ट सीरीज तक ठीक हो जाएंगे। उन्हें टेस्ट सीरीज में टीम में जगह दी गई थी, अब मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जडेजा अभी रिकवरी नहीं कर पाए हैं।

इसी तरह, टी-20 वर्ल्ड कप में टीम के हिस्सा रहे मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके कंधे में चोट लगी थी। जिसकी वजह से वह वनडे सीरीज से बाहर हो गए थे। शमी ने अस्पताल से फोटो भी शेयर किया था और जल्दी वापस लौटने की उम्मीद जताई थी।

मनु मिश्रा 2
See also  पृथ्वी शॉ ने तोड़ी चुप्पी साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज से भी हुए नजर अंदाज
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights