Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी, बुहत महंगी हुई हवाई जहाज की सवारी

छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी, बुहत महंगी हुई हवाई जहाज की सवारी चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है। दिल्ली हो या मुंबई या फिर दुनिया के किसी कोने कोई बिहार, झारखंड या फिर पूर्वांचल का कोई व्यक्ति रहता हो, इस महापर्व पर अपने घर जाने के लिए बेताब रहता है। इस समय बिहार जाने वाली ट्रेनें iफुल हैं और हवाई जहाज की टिकट के लिए भी मारामारी चल रही है। दिल्ली से पटना तक के लिए 27 अक्टूबर का किराया 12000 से करीब 19000 तक पहुंच गया है। दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट महंगी मेकमॉयट्रिप डॉट कॉम पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक 27 अक्टूबर को दिल्ली से पटना तक का फ्लाइट टिकट सबसे महंगा गो फर्स्ट का है। यह एयर लाइन कंपनी दिल्ली से पटना तक एक व्यक्ित का किराया 18869 रुपये वसूल रही है। जबकि, एयर इंडिया का किराया 16560 रुपये है। वहीं, एयर एशिया 16042 रुपये, इंडिगो 12569, स्पाइसजेट 12359 और विस्तारा एयर लाइंस 14460 रुपये वसूल रही है। दिल्ली से दरभंगा के लिए उछला किराया इसी तरह दिल्ली से दरभंगा के लिए 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 वाली फ्लाइट का किराया 12076 रुपये है तो 14:20 बजे वाली फ्लाइट का 13120 रुपये। सुबह 6:40 बजे और दोपहर 2:25 बजे उड़ने वाली इंडिगो की फ्लाइट का किराया 19101 रुपये है। एयर इंडिया ने 27 अक्टूबर की फ्लाइट के लिए 19102 और 19132 रुपये किराया रखा है। वैसे सामान्य दिनों में दिल्ली से दरभंगा का किराया 4550 से 7000 रुपये तक है।

छठ पूजा पर घर जाने के लिए ट्रेनों में मारामारी, बुहत महंगी हुई हवाई जहाज की सवारी

चार दिवसीय छठ महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से हो रही है। दिल्ली हो या मुंबई या फिर दुनिया के किसी कोने कोई बिहार, झारखंड या फिर पूर्वांचल का कोई व्यक्ति रहता हो, इस महापर्व पर अपने घर जाने के लिए बेताब रहता है। इस समय बिहार जाने वाली ट्रेनें iफुल हैं और हवाई जहाज की टिकट के लिए भी मारामारी चल रही है। दिल्ली से पटना तक के लिए 27 अक्टूबर का किराया 12000 से करीब 19000 तक पहुंच गया है।

दिल्ली से पटना के लिए फ्लाइट महंगी

मेकमॉयट्रिप डॉट कॉम पर दिए गए ताजा रेट के मुताबिक 27 अक्टूबर को दिल्ली से पटना तक का फ्लाइट टिकट सबसे महंगा गो फर्स्ट का है। यह एयर लाइन कंपनी दिल्ली से पटना तक एक व्यक्ित का किराया 18869 रुपये वसूल रही है। जबकि, एयर इंडिया का किराया 16560 रुपये है। वहीं, एयर एशिया 16042 रुपये, इंडिगो 12569, स्पाइसजेट 12359 और विस्तारा एयर लाइंस 14460 रुपये वसूल रही है।

दिल्ली से दरभंगा के लिए उछला किराया

इसी तरह दिल्ली से दरभंगा के लिए 27 अक्टूबर को सुबह 11:30 वाली फ्लाइट का किराया 12076 रुपये है तो 14:20 बजे वाली फ्लाइट का 13120 रुपये। सुबह 6:40 बजे और दोपहर 2:25 बजे उड़ने वाली इंडिगो की फ्लाइट का किराया 19101 रुपये है। एयर इंडिया ने 27 अक्टूबर की फ्लाइट के लिए 19102 और 19132 रुपये किराया रखा है। वैसे सामान्य दिनों में दिल्ली से दरभंगा का किराया 4550 से 7000 रुपये तक है।

Must read 👉दिवाली की सफाई में निकले कबाड़ से केंद्र सरकार ने कमाए 254 करोड़

See also  50% से ऊपर लिस्टिंग, अब 2 दिन से 10% का अपर सर्किट, इस IPO ने किया मालामाल
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights