Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब एवं शराब बिक्री के नगद 4 हजार 850 रूपये जप्त

अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब एवं शराब बिक्री के नगद 4 हजार 850 रूपये जप्त

अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब एवं शराब बिक्री के नगद 4 हजार 850 रूपये जप्त

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब की तस्करी  लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री शिवेश सिंह बघेल एवं एसडीओपी पाटन सुश्री सारिका पाण्डे के मार्ग दर्शन में थाना कटंगी की टीम द्वारा एक आरोपी को 300 पाव अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकडा है।
थाना प्रभारी कटंगी श्री शिवमंगल सिंह ने बताया कि दिनंाक 25-10-22 की शाम विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कुसली तिराहा के पास बबलू रापजूत अपनी चाय पाटन टपरा में अवैध शराब रखकर बेच रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई बबलू राजपूत उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कुसली के टपरे की तलाशी लेने पर टपरे में में 2 बोरियों में कुल 300 पाव देशी शराब रखी मिली आरोपी के कब्जे से 300 पाव देशी शराब एवं शराब बिक्री के 4 हजार 850 रूपये जप्त करते हुये आरोपी बबलू सिंह राजपूत के विरूद्ध धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपी केा अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक पुष्पेन्द्र पटले, सहायक उप निरीक्षक अमृत गिरी, की सराहनीय भूमिका रही।

See also  बरामद:दो तस्करों से 200 इंजेक्शन जबलपुर में आरोपी के घर से सूअर मारने वाला बम, कारतूस और तलवार भी मिली
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights