बांग्लादेशी विकेट कीपर को चतुराई दिखाना पड़ा महंगा
साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच इस समय टी20 वर्ल्ड कप 2022 का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने रिली रोसो के शतक और क्विंटन डी कॉक के अर्धशतक के दम पर बोर्ड पर 205 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया है। साउथ अफ्रीका का यह स्कोर 5 रन कम होता अगर बांग्लादेश के विकेट कीपर नुरुल हसन मैच के दौरान बड़ी गलती ना करते तो। नुरुल हसन साउथ अफ्रीका के खिलाफ चतुराई दिखाने के प्रयास में टीम का ही नुकसान कर बैठे।
यह घटना साउथ अफ्रीका की पारी के 11वें ओवर की है। इस ओवर को डालने आए बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन को रिली रोसो और क्विंटन डीकॉक ने आड़े हाथों लिया और 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से कुल 21 रन बटोरे। इस दौरान शाकिब ने आखिरी गेंद नो बॉल भी डाली थी। फ्री हिट के रूप में आखिरी गेंद फिर से लेकर आए शाकिब की गेंद पर नुरुल हसन पहले विकेट के करीब खड़े थे, मगर गेंद डलने के दौरान वह विकेट से थोड़ा पीछे हो गए जिसकी वजह से अंपायर ने बांग्लादेश की टीम पर 5 रनों का जुर्माना लगाया। नियमों के अनुसार गेंद डलने के दौरान विकेट कीपर को चहल कर्मी करने की इजाजत नहीं है, अगर कोई ऐसा करता पाया जाता है तो टीम पर जुर्माना लगाया जाता है।
बात मुकाबले की करें तो साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिली रोसो टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों पर 100 रन पूरे किए, इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और इतने ही गगनचुंबी छक्के निकले। रोसो का यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा शतक है। उनका पिछला शतक इसी महीने भारत के खिलाफ इंदौर में आया था। रिली रोसो T20I में लगातार दो शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे और पूर्ण सदस्य टीम के पहले बल्लेबाज बने हैं। भारत के खिलाफ 48 गेंदों पर पहला सैंकड़ा जड़ने वाले इस बल्लेबाज से पहले फ्रांस के गुस्ताव मैककॉन ने यह कारनामा किया था।
Must watch 👉टेंट हउस के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों रुपए का सामान जला






Users Today : 30
Users This Month : 660
Total Users : 235544
Views Today : 34
Views This Month : 750
Total views : 57786



