Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

टेंट हउस के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों रुपए का सामान जला

टेंट हउस के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों रुपए का सामान जला  जबलपुर के गढ़ा में देर रात 3 बजे एक टेंट हाउस के गोडाउन में भीषण आग लग गई। सूचना पर नगर निगम के दमकल वाहनों के अलावा केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों से भी फायर ब्रिगेड बुलाए गए, तब जाकर आग पर आग पर काबू पाया गया। आग लगाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।  गढ़ा प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पास रहवासी क्षेत्र के बीचों-बीच बनी जगदीश फ्लावर एवं टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन तब तक वहां रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो चुका था। आग भयानक रूप से फैल चुकी थी। दमकल विभाग के दर्जनों वाहनों एवं जी.सी.एफ फैक्ट्री के वाहनों की मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि गोडाउन में बड़ी मात्रा में फ्लावर का सामान और डीजल रखा हुआ था जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।  दमकल विभाग को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, फिलहाल आग लगने के कारण गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद सी.एस.पी तुषार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या फटाखा की चिंगारी भी हो सकती है। फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नुकसान काफी हो गया जिसका अंदाज लगाना फिलहाल मुश्किल है।  दमकल विभाग द्वारा बताया गया है कि गोडाउन में डीजल रखा हुआ था, जिसके कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पूरे मामले की जांच की जाएगी साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह गोडाउन किसका है। इस घटना के बाद एक बार फिर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में स्थित गोदाम सवालों के घेरे में हैं और प्रशासन के रहवासी इलाकों से गोदाम हटाने के निर्देश भी हवा हवाई नजर आ रहे हैं।

टेंट हउस के गोदाम में लगी भीषण आग लाखों रुपए का सामान जला

जबलपुर के गढ़ा में देर रात 3 बजे एक टेंट हाउस के गोडाउन में भीषण आग लग गई। सूचना पर नगर निगम के दमकल वाहनों के अलावा केंद्रीय सुरक्षा संस्थानों से भी फायर ब्रिगेड बुलाए गए, तब जाकर आग पर आग पर काबू पाया गया। आग लगाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

Must watch 👉बिशप से जुड़ी संस्थाओं ने नहीं हटाया कब्जा:अपर कलेक्टर न्यायालय ने 7 दिन की दी थी मोहलत, अब बलपूर्वक खाली करवाई जाएगी जमीन

गढ़ा प्रेम नगर पोस्ट ऑफिस के पास रहवासी क्षेत्र के बीचों-बीच बनी जगदीश फ्लावर एवं टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन तब तक वहां रखा लाखों रुपए का माल जलकर खाक हो चुका था। आग भयानक रूप से फैल चुकी थी। दमकल विभाग के दर्जनों वाहनों एवं जी.सी.एफ फैक्ट्री के वाहनों की मदद से चार घंटे बाद आग पर काबू पाया गया है। बताया जा रहा है कि गोडाउन में बड़ी मात्रा में फ्लावर का सामान और डीजल रखा हुआ था जिसके कारण आग तेजी से फैल गई।

See also  कुण्डम अंतर्गत 18 वर्षिय युवती की हुई अंधी हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार* शादी के लिये दबाव बनाने पर प्रेमी ने रस्सी से गला घोंट कर एवं पत्थर से हमला कर की थी हत्या*

मोती मस्जिद कलश चाेरी का आरोपी गिरफ्तार:जब पता चला कि चोरी किए गए कलश सोने के नहीं हैं तो उन्हें नाले में फेंक दिया था…

दमकल विभाग को आग बुझाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, फिलहाल आग लगने के कारण गोदाम में रखा माल पूरी तरह जलकर राख हो गया। मौके पर मौजूद सी.एस.पी तुषार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या फटाखा की चिंगारी भी हो सकती है। फिलहाल इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन नुकसान काफी हो गया जिसका अंदाज लगाना फिलहाल मुश्किल है।

दमकल विभाग द्वारा बताया गया है कि गोडाउन में डीजल रखा हुआ था, जिसके कारण आग बुझाने में काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। पूरे मामले की जांच की जाएगी साथ ही पता लगाया जा रहा है कि यह गोडाउन किसका है। इस घटना के बाद एक बार फिर भीड़ भाड़ वाले इलाकों में स्थित गोदाम सवालों के घेरे में हैं और प्रशासन के रहवासी इलाकों से गोदाम हटाने के निर्देश भी हवा हवाई नजर आ रहे हैं।

See also  पिस्टल एवं चाकू खोंसकर खडे 2 बदमाश पकड़े गये , देशी 1 पिस्टल एवं 6 कारतूस तथा 1 चायना चाकू जप्त
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights