
टक्कर लगाने के बाद हवा में उड़ गई बाइक ::एक्टिवा बाइक के आमने-सामने सें भिड़ंत , युवक को गंभीर चोट
जबलपुर के अधारताल थाना अंतर्गत जय प्रकाश नगर में गुरुवार की रात तेज रफ्तार दो बाइक आपस में भिड़ गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इस घाटन में एक युवक को गंभीर चोट आई हैं। स्थानीय लोंगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया हैं वहीं इस घटना का सी.सी.टी.वी वीडियो भी सामने आया हैं।
जानकारी के मुताबिक बाइक और एक्टिवा की सीधी भिड़ंत हो गई जिसमें दोनों ही युवकों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा हैं जय प्रकाश नगर के चौराहे पर आए दिन इस तरह के हादसे होते हैं। स्थानीय लोंगों ने चौराहे पर कई मर्तबा स्पीड ब्रेकर की मांग की पर नगर निगम और स्थानीय पुलिस ने इस पर ध्यान नही दिया।
जय प्रकाश निवासी कपिल खरे ने बताया कि चौराहे से इतनी तेज रफ्तार में गाड़ियां आती है कि दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। घटना की सूचना के बाद अधारताल थाना पुलिस का स्टाफ मौके पर पहुंचे और घायल को स्थानीय लोगों के साथ मिलकर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि दूसरे व्यक्ति को मामूली चोट आई है।





Users Today : 17
Users This Month : 207
Total Users : 237065
Views Today : 19
Views This Month : 321
Total views : 59799



