जबलपुर। गंगासागर इलाके में देर रात करीब 2:30 बजे एक टाल में आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी ने देखते ही देखते टाल में रखी लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।
दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद करीब 3 घंटे में आग को पूरी तरह से बुझा दिया है। आग में करीब 4 से 5 लाख रूपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। गंगासागर क्षेत्र के रहने वाले युवक ने बताया कि श्री सत्य साईं टिंबर एंड प्लाईवुड में अचानक आग लगी है।
संभवत टाल के पास लगी सीएनसी मशीन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसकी चिंगारी टाल तक पहुंच गई और आग भड़क उठी। दमकल टीम की तत्परता के कारण आग को अन्य हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



