जबलपुर। जिले में भीषण गर्मी के बावजूद स्कूलों के समय में बदलाव नहीं होने से बच्चों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है।प्रदेश सहित जबलपुर में भीषण गर्मी एवं लू के प्रकोप को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) ने छात्र नेता अनुराग शुक्ला व शफी खान के नेतृत्व में जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी को ज्ञापन सौंपकर स्कूलों के समय में परिवर्तन की मांग की।
छात्रनेता अनुराग शुक्ला व शफी खान ने कहा कि वर्तमान में तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा है। दोपहर के समय तेज धूप में स्कूल से घर लौटते समय छोटे बच्चों को लू लगने, चक्कर आने एवं डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।





Users Today : 15
Users This Month : 205
Total Users : 237063
Views Today : 17
Views This Month : 319
Total views : 59797



