Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

कंचन विहार कॉलोनी में बिजली व्यवस्था चरमराई, रहवासी परेशान

कंचन विहार कॉलोनी में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। कॉलोनी में दिन में तीन-तीन बार बिजली कटौती हो रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली विभाग द्वारा बार-बार मेंटेनेंस का हवाला देकर बिजली बंद की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं किया गया है।

स्थानीय रहवासियों का कहना है कि पिछले लगभग तीन महीनों से बिजली आने और जाने का सिलसिला लगातार जारी है। अनियमित और अघोषित बिजली कटौती के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गर्मी, पेयजल व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्यों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

See also  Jabalpur: खाना समय पर नहीं देने पर बेटे ने मां को मौत के घाट उतारा

जब इस संबंध में कनिष्ठ अभियंता (जेई) सुनील पटेल से जानकारी ली गई तो उन्होंने बिजली कटौती का कारण मेंटेनेंस बताया। हालांकि कॉलोनीवासियों का आरोप है कि हर बार मेंटेनेंस का हवाला देकर समस्या को टाल दिया जाता है, जबकि स्थिति में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

कॉलोनी के लोगों का कहना है कि बिजली विभाग का यह रवैया आम जनता की परेशानियों का कारण बनता जा रहा है। रहवासियों ने मांग की है कि विभाग इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान निकाले, ताकि उन्हें बार-बार बिजली कटौती की परेशानी से राहत मिल सके।

See also  जबलपुर शोभापुर रेलवे ट्रैक में मिली युवक की लाश:जेब से मिली अस्पताल की OPD पर्ची, बाएं हाथ पर लिखा है- नेहा

कंचन विहार के नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की अपील की है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights