Breaking News

पड़ोसियों की पिटाई से आहत महिला ने खाया जहर मौत पानी निकासी को लेकर महिला का हुआ था विवाद नाराज परिजनों ने किया चक्काजाम

जबलपुर के गुड़हाई चौक में रहने वाली एक विधवा महिला ने पड़ोसियों से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।बताया जा रहा है कि महिला का पानी निकासी को लेकर पड़ोसियों से विवाद हुआ था जिसके कारण उसके साथ मारपीट भी की गई थी। इस घटना के बाद आत्म ग्लानि के चलते महिला ने जहर खा लिया। गंभीर अवस्था में महिला को इलाज के लिए परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Must read 👉पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, सभी राज्यों में ईंधन के दाम स्थिर

महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने नेशनल हाईवे-30 में शव रखकर जाम लगा दिया। आक्रोशित परिजन महिला के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहें थे। मौके पर पहुंची गोसलपुर पुलिस और उच्च अधिकारियों के निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हुए। जानकारी के मुताबिक गुड़हाई चौक निवासी बबली बर्मन का पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों से घर के पास पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। विवाद के चलते उन्हीं लोगों ने महिला से जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में महिला को चोटें आई। घटना के बाद आत्म ग्लानि के चलते महिला ने अपने घर पर जहर खा लिया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जबलपुर ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

See also  क्राइम ब्रांच एवं थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही, क्रिकेट का सट्टा खिलाते हुये 2 सटोरिये गिरफ्तार, 1 की तलाश, नगदी 1 हजार 50 रूपये, 7 मोबाईल, लैपटाप, बिना नम्बर की एक्सिस जप्त

Must read 👉पति ने बुलेट की मांग कर मारपीट की पत्नी ने खुद पर डाला केरोसिन बोली- पति का किसी और से अफेयर अब साथ नहीं रखना चाहते

पोस्टमार्टम के बाद महिला का शव जैसे ही गांव पहुंचा तो आक्रोशित ग्रामीण और घर के परिजनों ने शव नेशनल हाईवे 30 पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग है कि महिला के साथ बेरहमी से मारपीट करने वाले आरोपियों को पुलिस तुरंत गिरफ्तार करे और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो। हंगामे की जानकारी लगते ही गोसलपुर थाने का पुलिस बल और एसडीओपी सिहोरा भावना मरावी मौके पर पहुंची। परिजन और आक्रोशित लोगों को आश्वस्त किया कि महिला के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी जिसके बाद परिजन और लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार हो सका।

मनु मिश्रा 2
See also  थाना कुण्डम अंतर्गत दुकान में घुसकर मारपीट एवं तोड़फोड करने वाले लगभग 4 माह से फरार 2 आरोपी माढेाताल में जुआ खेलते हुये पकडे गये
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

Verified by MonsterInsights