BPCL डिपो ब्लास्ट में तीसरी मौत:चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती था विनोद; दो ड्राइवरों की पहले हो चुकी मौत
भोपाल-इंदौर बायपास स्थित बकानिया भौंरी में BPCL (भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के डिपो में 21 अक्टूबर को हुए टैंकर ब्लास्ट में गंभीर रूप से घायल विनोद ने भी दम तोड़ दिया। वे गंभीर रूप से झुलसा था और चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती था। इस हादसे में यह तीसरी मौत है। विनोद से पहले दो ड्राइवरों की मौत हो चुकी है।
विनोद केजुअल डिपार्टमेंट में काम करता था। उसकी मौत से परिजन आक्रोशित है और सही इलाज नहीं मिलने का आरोप भी लगाए जा रहे हैं। दूसरी ओर टैंकर एसोसिएशन ने परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की है। एसोसिएशन के अब्दुल रहमान खान ने बताया कि विनोद दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी था। जो सुविधाएं और मुआवजा मृतक ड्राइवरों के परिजनों को दी गई है, वह विनोद के परिजनों को भी दी जाना चाहिए।
फिलिंग पॉइंट पर मौजूद सभी आए थे चपेट में
21 अक्टूबर को जिस वक्त ये हादसा हुआ था, तब फिलिंग पॉइंट पर 7 लोग मौजूद थे, जो इसकी चपेट में आकर झुलस गए थे। इनमें टैंकरों के ड्राइवर, क्लीनर और डिपो के कर्मचारी थे। चपेट में आए लोगों के नाम सलमान (30), शानू (35), विनोद (37), राजा मियां (40), शिरक (18), छोटेलाल (28) और अंतराम (40) हैं। इसमें से चार घायलों को तब आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। इनमें से दो ड्राइवर सलमान (30) एवं एक अन्य ने पहले दम तोड़ दिया था। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी विनोद की शुक्रवार को मौत हो गई।
जांच के लिए अभी सील है डिपो
टैंकर में हुए विस्फोट की जांच के लिए पेट्रोलियम एंड एक्सप्लोसिव सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन की एक्सपर्ट टीम जांच कर रही है। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से भी जांच जारी है। इसके चलते डिपो फिलहाल सील कर दिया गया है। इसके बाद राजधानी में पेट्रोल और डीजल की सप्लाई रिलायंस के डिपो के साथ इंदौर और बीना से की जा रही है।
इंदौर के टैंकर के तीसरे कंपार्टमेंट में हुआ था ब्लास्ट
-
जिस टैंकर (MP09-GF4775) में ब्लास्ट हुआ, वह इंदौर परिवहन विभाग से रजिस्टर्ड था। परिवहन विभाग की वेबसाइट के मुताबिक टैंकर Panjon कॉलोनी इंदौर निवासी सीताराम साहू के नाम से रजिस्टर्ड है। इसका रजिस्ट्रेशन नवंबर 2021 में हुआ। टैंकर में 12 हजार लीटर फ्यूल भरा जाता है। टैंकर के अंदर तीन कंपार्टमेंट हैं। इनमें 4-4 हजार लीटर ईंधन भरा जाता है।
-
बताया गया कि हादसे के वक्त टैंकर के 1 कंपार्टमेंट में पेट्रोल भरा था, जबकि दूसरे में डीजल भरा जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। ब्लास्ट तीसरे कंपार्टमेंट में हुआ। जिला प्रशासन, पुलिस ने टैंकर की जांच शुरू कर दी। घटना को लेकर एक्सपर्ट से इसकी जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही डिपो की सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में टैंकर के ऊपर ईंधन भरने के लिए बने ढक्कन के पास टैंकर का कुछ हिस्सा फटा है, जिससे ब्लास्ट होने की बात कही जा रही है।
- Must read 👉जेल मे बंद टीआई की बदल गई लाइफस्टाइल:किताबें पढ़कर और पूजा पाठ में बिता रहे हैं समय, रेप के आरोप में काट रहे हैं सजा






Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



