Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

दमोह स्टेट हाईवे पर बस पलटी यात्री , 7 लोग गंभीर घायल

दमोह स्टेट हाईवे पर बस पलटी यात्री , 7 लोग गंभीर घायल

 

 

दमोह
दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर नोहटा थाना के अभाना गांव के समीप शुक्रवार की सुबह दमोह से जबलपुर जा रही एक यात्री बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई और खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में बस में बैठे करीब 7 यात्री घायल हो गया। वहीं ट्रक ड्राइवर स्टियरिंग में फंस गया। सूचना मिलते ही नोहटा पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकाला। वहीं स्टियरिंग से ट्रक ड्राइवर को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायल यात्रियों ने बताया कि बस चालक काफी तेज रफ्तार से लहराते हुए बस चला रहा था, जिसके चलते हैं हादसा हुआ है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद बस चालक मौके से भाग गया।

See also  हनी ट्रेैप करने वाली महिला के विरुद्ध मान्नीय न्यायालय ने धारा 389, 504, 506, भादवि के तहत किया मामला पंजीबद्ध, धारा 389 भा.द.वि. में 10 वर्ष की सजा का प्रावधान By manu Mishra shramveerbharat news Jabalpur 23,8 2022

Must watch 👉जबलपुर पुलिस की नशे के कारोबारियों पर दबिश, अवैध शराब आदि के कारोबार में लिप्त 57 आरोपी गिरफ्तार 950 ग्राम गांजा, 195 लीटर कच्ची, तथा 149 पाव देशी/अंग्रेजी शराब की गयी जप्त की गयी तथा 3900 लीटर लाहन एवं भट्टियॉ की गयी नष्ट

तिवारी कंपनी की बस प्रतिदिन की तरह शुक्रवार की सुबह भी दमोह से तेंदूखेड़ा होते हुए जबलपुर की ओर जा रही थी। दमोह से 12 किलोमीटर दूर आगे पहुंचते ही अभाना के पास सामने से आ रहे एक ट्रक को बस चालक ने सीधी टक्कर मार दी और बस अनियंत्रित होते हुए खाई में जाकर पलट गई। बस पलटते ही घायल यात्रियों ने चीख-पुकार करना शुरू कर दिया, जिससे वहां से निकल रहे राहगीर घटनास्थल पर रुक गए और नोहटा पुलिस को सूचना दी गई। तत्काल ही 108 वाहन भी मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। वहीं ट्रक में फंसे चालक के पैर स्टियरिंग में फंस गए थे, जिसे बाहर निकालना मुश्किल हो रहा था। इसके बाद करीब एक घंटे के रेशकू के बाद ट्रक चालक को बाहर निकाला गया। ट्रक चालक पवन गुप्ता की हालत काफी गंभीर है। घायल यात्रियों के अनुसार बस का चालक काफी तेज गति में बस चला रहा था और ट्रक चालक अपनी साइड की ओर आ रहा था। ट्रक चालक ने बस को लहराते हुए देख अपना ट्रक भी साइड में खड़ा कर लिया था, लेकिन बस चालक इतनी रफ्तार में था कि वह सामने आ रहे ट्रक से टकरा गया और इस कारण से बस पलट गई। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है और पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  मंत्री श्री सिंह के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ जादूगरों को सम्मान समारोह

Must read 👉16 वर्षिय किशोरी के साथ जबरदस्ती करने वाले को मान्नीय न्यायालय ने किया 10 वर्ष के कठोर कारावास के दण्ड एवं 4 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित      

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights