Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

छात्रा से गैंगरेप का प्रयास पीड़िता बोली- खींचकर झाड़ियों में ले गए आरोपी, मां के आने पर बची

छात्रा से गैंगरेप का प्रयास पीड़िता बोली- खींचकर झाड़ियों में ले गए आरोपी, मां के आने पर बची

ग्वालियर में 14 वर्षीय छात्रा के साथ 6 युवकों ने गैंगरेप का प्रयास किया है। छात्रा रोते हुए मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। छात्रा का कहना है कि वह खेत से लौट रही थी, तभी गांव के कुछ दबंग उसे मिले। उन्होंने उसे जबरन झाड़ियों में खींच लिया। उसके कपड़े खींचने लगे। उसके साथ गैंगरेप का प्रयास करने लगे।

किस्मत से इसी समय मां वहां से निकल रही थी। आवाज सुनकर वह पहुंच गई। इस पर युवक भाग गए। पीड़िता मां के साथ पुरानी छावनी थाने पहुंची और शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसके बाद उसे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दफ्तर तक आना पड़ा। एएसपी जयराज कुबेर ने तत्काल मामले में FIR के निर्देश दिए हैं।

See also  प्रदेश के मुखिया की सुरक्षा की कमान महिलाओं के हाथ… जानें कौन चला रहा CM की गाड़ी?

शहर के पुरानी छावनी स्थित गांव जमाहर में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी 9वीं की छात्रा है। वह वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाते हुए गांव के ही 6 लोगों पर गैंगरेप के प्रयास का आरोप लगाया। छात्रा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि जब वह अपने खेत से घर लौट रही थी, तभी उसे रास्ते में बवलेश, उदय, श्रीनिवास, रवि, दीपू और अभिषेक कुशवाह आदि मिले। इन लोगों ने उसे अकेला देखकर घेर लिया और खेत के अंदर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। उसने चिल्लाकर विरोध किया।

इसी समय उसकी मां भी खाना लेने खेत से घर की ओर जा रही थी, तभी उसकी मां उसे तलाशते हुए वहां पहुंची। मां के पहुंचने से पहले आरोपी छात्रा को हत्या करने की धमकी देकर भाग निकले। छात्रा ने परिजन को पूरी बात बताई। इसके बाद छात्रा अपने पिता के साथ पुरानी छावनी थाने में पहुंची, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बजाए उससे उल्टी-सीधी बातें करना शुरू कर दी।

See also  माढेाताल अंतर्गत श्यामजी स्टील एवं जे.आर. इंटरप्राईजेज गोदाम में अनाधिकृत रूप से पटाखे का भण्डारण करने वाले मोहित रामरखवानी के विरूद्ध प्रकरण दर्ज, गोदाम में रखे 1400 नग कार्टून पटाखे कीमती लगभग 19 लाख रूपये के जप्त

परेशान होकर छात्रा अपने परिजन के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची। जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को पूरी घटना से अवगत कराया। वहीं छात्रा की बातें सुनकर पुलिस अफसरों ने तत्काल पुरानी छावनी थाना प्रभारी को मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights