Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

ब्लू टिक के लिए तो ट्विटर को देने ही होंगे पैसे

ब्लू टिक के लिए तो ट्विटर को देने ही होंगे पैसे ट्विटर के नए-नवेले मालिक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कल घोषणा की थी कि ट्विटर यूजर को ब्लू टिक के लिए अब 8 डॉलर देने होंगे। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस बीच उन्होंने एक और ट्वीट किया और किसी भी तरह की राहत देने से साफ-साफ इनकार कर दिया। मस्क ने कहा कि जिन्हें शिकायत है वह अपनी शिकायत जारी रखें, लेकिन वेरिफिकेशन के लिए आपको 8 डॉलर देने ही होंगे। इससे पहले एक और घोषणा में एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अब चुनिंदा कैटेगरी के लोगों के लिए सेकेंडरी टैग जरी करेगा। उनमें सेलिब्रिटी और राजनेता सहित अन्य शामिल होंगे। फिलहाल यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर हैंडल पर दिखता है। आपको बता दें कि ट्विटर जानीमानी हस्तियों के खातों को वेरिफाइड करने के लिए ब्लू टिक निशान का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके। मस्क ने रविवार को कहा कि पूरी सत्यापन प्रक्रिया को अभी नया रूप दिया जा रहा है। अरबपति कारोबारी एलन मस्क ट्विटर के लिए बड़े बदलाव कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया मंच के मालिक के रूप में उन्हें अपने पहले सप्ताह में कई बड़ी बाधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कंपनी द्वारा सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को सोमवार को दी जानकारी के मुताबिक ट्विटर के नए मालिक ने निदेशक मंडल को भंग कर दिया है और खुद को बोर्ड का एकमात्र सदस्य बना लिया। मस्क ने बाद में ट्विटर पर कहा कि नयी बोर्ड व्यवस्था ''अस्थायी'' है, लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया। इस बीच ट्विटर के नए निवेशकों और कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका को लेकर भी चिंता जताई जा रही हैं। इसबीच मस्क ने भारतीय मूल के प्रौद्योगिकी कार्यकारी श्रीराम कृष्णन को अपनी टीम में शामिल किया है। कृष्णन ने ट्वीट कर बताया कि वह अस्थायी रूप से कुछ अन्य लोगों के साथ ट्विटर के लिए मस्क की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''मैं मानता हूं कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण कंपनी है और इसका दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है और इसे अंजाम देने वाले व्यक्ति एलन हैं।''

ब्लू टिक के लिए तो ट्विटर को देने ही होंगे पैसे

ट्विटर के नए-नवेले मालिक और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उन्होंने कल घोषणा की थी कि ट्विटर यूजर को ब्लू टिक के लिए अब 8 डॉलर देने होंगे। इसके बाद उनकी खूब आलोचना हो रही है। इस बीच उन्होंने एक और ट्वीट किया और किसी भी तरह की राहत देने से साफ-साफ इनकार कर दिया। मस्क ने कहा कि जिन्हें शिकायत है वह अपनी शिकायत जारी रखें, लेकिन वेरिफिकेशन के लिए आपको 8 डॉलर देने ही होंगे।

इससे पहले एक और घोषणा में एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अब चुनिंदा कैटेगरी के लोगों के लिए सेकेंडरी टैग जरी करेगा। उनमें सेलिब्रिटी और राजनेता सहित अन्य शामिल होंगे। फिलहाल यह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के ट्विटर हैंडल पर दिखता है।

See also  बेटियां मां से ज्यादा पिता से रूठती हैं:14 साल की उम्र के बाद बच्चों की पेरेंट्स से दूरियां बढ़ती हैं

आपको बता दें कि ट्विटर जानीमानी हस्तियों के खातों को वेरिफाइड करने के लिए ब्लू टिक निशान का इस्तेमाल करता है, ताकि आम लोगों को खातों की वैधता के बारे में पता चल सके। मस्क ने रविवार को कहा कि पूरी सत्यापन प्रक्रिया को अभी नया रूप दिया जा रहा है।

बॉलीवुड सिंगर के साथ CM की जुगलबंदी:मप्र स्थापना दिवस समारोह में शंकर-एहसान-लॉय की परफॉर्मेंस

अरबपति कारोबारी एलन मस्क ट्विटर के लिए बड़े बदलाव कर रहे हैं। हालांकि, सोशल मीडिया मंच के मालिक के रूप में उन्हें अपने पहले सप्ताह में कई बड़ी बाधाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। कंपनी द्वारा सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को सोमवार को दी जानकारी के मुताबिक ट्विटर के नए मालिक ने निदेशक मंडल को भंग कर दिया है और खुद को बोर्ड का एकमात्र सदस्य बना लिया। मस्क ने बाद में ट्विटर पर कहा कि नयी बोर्ड व्यवस्था ”अस्थायी” है, लेकिन उन्होंने कोई विवरण नहीं दिया।

See also  PAK महिला पत्रकार की मौत लॉन्ग मार्च कवर करते वक्त इमरान के कंटेनर ने कुचला

इस बीच ट्विटर के नए निवेशकों और कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी की आशंका को लेकर भी चिंता जताई जा रही हैं। इसबीच मस्क ने भारतीय मूल के प्रौद्योगिकी कार्यकारी श्रीराम कृष्णन को अपनी टीम में शामिल किया है। कृष्णन ने ट्वीट कर बताया कि वह अस्थायी रूप से कुछ अन्य लोगों के साथ ट्विटर के लिए मस्क की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ”मैं मानता हूं कि यह एक बेहद महत्वपूर्ण कंपनी है और इसका दुनिया पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है और इसे अंजाम देने वाले व्यक्ति एलन हैं।”

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights