Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

शाहरुख खान ने धूमधाम से मनाया अपना जन्मदिन, फैन्स की मौजूदगी में काटा केक

बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस एक्टर कहलाने वाले शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) 57 के हो चुके हैं। जन्मदिन एक ओर जहां शाहरुख ने फैन्स को पठान के टीजर का तोहफा दिया तो दूसरी ओर वो मन्नत से दो बार फैन्स से रूबरू भी हुए। यही नहीं इसके बाद शाहरुख खान ने बीती रात फैन्स के बीच अपना जन्मदिन धूमधाम से मनाया और केक कट किया। शाहरुख के केक कटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
शाहरुख ने केक किया कट
सोशल मीडिया पर शाहरुख के फोटोज और वीडियोज सामने आए हैं, जहां वो स्टेज पर मौजूद दिख रहे हैं और केक कट कर रहे हैं। इन फोटोज- वीडियोज में शाहरुख का स्वैग और चार्म देखते ही बन रहा है। एक ओर जहां फैन्स उन्हें अपने करीब देखकर काफी एक्साइटिड है तो दूसरी ओर किंग खान भी फैन्स के लिए इस प्यार को खूब एन्जॉय करते दिख रहे हैं। वीडियो में शाहरुख केक काटते दिख रहे हैं।

धमाकेदार है पठान का टीजर
शाहरुख खान की फिल्म पठान का टीजर बुधवार को रिलीज कर दिया गया है। टीजर देखने के बाद एक बात तो पूरी तरह साफ है कि ‘किंग ऑफ रोमांस’ से अब ‘किंग ऑफ एक्शन’ बनने की तैयारी में हैं। फिल्म का टीजर बहुत धमाकेदार और प्रॉमिसिंग है। टीजर देखकर लगता है कि शाहरुख खान अपनी इस फिल्म के जरिए ‘धूम’ और ‘वॉर’ जैसी एक्शन ब्लॉकबस्टर्स को भी पछाड़ सकते हैं।

See also  बैटमैन की आवाज बनने वाले केविन कॉनरॉय का निधन

शाहरुख खान के प्रोजेक्ट्स
शाहरुख खान फिल्म पठान से कमबैक कर रहे हैं। पठान जनवरी 2023 में रिलीज होगी। फिल्म में जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा शाहरुख खान ने राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म डंकी का भी आधिकारिक ऐलान कर दिया है। फिल्म में शाहरुख खान की जोड़ी तापसी पन्नू के साथ बनी है। फिल्म 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा शाहरुख, निर्देशक एटली के साथ भी फिल्म जवान में नजर आएंगे। कुछ ही वक्त पहले फिल्म का एक टीजर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। शाहरुख खान की जवान, 2 जून 2023 को हिंदी के साथ ही तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

See also  परिणीति की 'कोड नेम तिरंगा' का बुरा हाल, 'डॉक्टर जी' को पसंद कर रहे दर्शक, 'कांतारा' का दोगुना हुआ कलेक्शन
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights