Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

एलन मस्क बने ट्विटर के मालिक, तो एक्स गर्लफ्रेंड एंबर हर्ड ने डिलीट किया अकाउंट

हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 अरब अमेरिकी डालर में ट्विटर को खरीद लिया था और वो इसके नए बॉस हैं। एलन के ट्विटर के मालिक बनने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस एंबर हर्ड (Amber Heard) चर्चा में आ गई थीं। इसके बाद अब एंबर ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले तक एंबर, जॉनी डेप (Johnny Depp) से डिफेमेशन केस हारने को लेकर खबरों में बनी हुई थीं।

एंबर ने डिलीट किया अकाउंट
ट्विटर पर That Umbrella Guy ने एंबर के ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिस पर लिखा है- ये अकाउंट एग्जिस्ट नहीं करता है। इस स्क्रीनशॉट के साथ कैप्शन में लिखा है- एंबर हर्ड ने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा- अच्छा हुआ वो अपना ख्याल रख रही हैं। वहीं एक दूसरे ने लिखा- एक्स बॉयफ्रेंड एलन मस्क ने उसे डिलीट करने को कहा। वहीं एक और ने लिखा- 'ब्लू टिक अफोर्ड करने के पैसे नहीं है उसके पास।' सोशल मीडिया यूजर्स तो काफी कुछ कह रहे हैं, हालांकि इसके पीछे की असली वजह क्या है इस बारे में कुछ सामने नहीं आया है।

ट्विटर कर्मचारियों पर नौकरी का संकट
बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है और ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी में जारी किए गए एक ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि सोशल मीडिया कंपनी के 44 अरब अमेरिकी डालर के अधिग्रहण को पूरा करने  और सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटाने के ठीक एक हफ्ते बाद मस्क शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देंगे।

एलन मस्क बने ट्विटर के मालिक, तो एक्स गर्लफ्रेंड एंबर हर्ड ने डिलीट किया अकाउंट

हाल ही में एलन मस्क (Elon Musk) ने 44 अरब अमेरिकी डालर में ट्विटर को खरीद लिया था और वो इसके नए बॉस हैं। एलन के ट्विटर के मालिक बनने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रहीं हॉलीवुड एक्ट्रेस एंबर हर्ड (Amber Heard) चर्चा में आ गई थीं। इसके बाद अब एंबर ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट डिलीट कर दिया है। याद दिला दें कि कुछ वक्त पहले तक एंबर, जॉनी डेप (Johnny Depp) से डिफेमेशन केस हारने को लेकर खबरों में बनी हुई थीं।

एंबर ने डिलीट किया अकाउंट
ट्विटर पर That Umbrella Guy ने एंबर के ट्विटर का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है जिस पर लिखा है- ये अकाउंट एग्जिस्ट नहीं करता है। इस स्क्रीनशॉट के साथ कैप्शन में लिखा है- एंबर हर्ड ने अपना ट्विटर डिलीट कर दिया है। इस पर सोशल मीडिया यूजर्स तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं। एक ने लिखा- अच्छा हुआ वो अपना ख्याल रख रही हैं। वहीं एक दूसरे ने लिखा- एक्स बॉयफ्रेंड एलन मस्क ने उसे डिलीट करने को कहा। वहीं एक और ने लिखा- ‘ब्लू टिक अफोर्ड करने के पैसे नहीं है उसके पास।’ सोशल मीडिया यूजर्स तो काफी कुछ कह रहे हैं, हालांकि इसके पीछे की असली वजह क्या है इस बारे में कुछ सामने नहीं आया है।

See also  कब रिलीज होगी ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर'

ट्विटर कर्मचारियों पर नौकरी का संकट
बता दें कि एलन मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के एक हफ्ते बाद सोशल मीडिया कंपनी में कर्मचारियों की छंटनी शुक्रवार से शुरू होने की आशंका है और ट्विटर के 7,500 कर्मचारियों में से लगभग आधे को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ेगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने कंपनी में जारी किए गए एक ईमेल का हवाला देते हुए बताया कि सोशल मीडिया कंपनी के 44 अरब अमेरिकी डालर के अधिग्रहण को पूरा करने  और सीईओ पराग अग्रवाल, कानूनी कार्यकारी अधिकारी विजया गड्डे, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और जनरल काउंसल सीन एडगेट को हटाने के ठीक एक हफ्ते बाद मस्क शुक्रवार को ट्विटर कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर देंगे।

मनु मिश्रा 2
See also  अरबपतियों की लिस्ट में फेरबदल: अडानी ने जेफ बेजोस को पीछे छोड़ा
Author: मनु मिश्रा 2

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights