Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

जबलपुर मेडिकल कालेज़ की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग:मौके पर युवक की हुई मौत ,मृतक कौन पुलिस जुटा रही हैं जानकारी

जबलपुर मेडिकल कालेज़ की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग:मौके पर युवक की हुई मौत ,मृतक कौन पुलिस जुटा रही हैं जानकारी

जबलपुर मेडिकल कालेज़ की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग:मौके पर युवक की हुई मौत ,मृतक कौन पुलिस जुटा रही हैं जानकारी जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज़ से आज शाम करीब 4 बजे एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के स्टाफ उसे इलाज के लिए कैजुअल्टी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक युवक की शिनाख्त करने में जुटी गई हैं। जानकारी के मुताबिक मेडिकल कालेज़ की तीसरी मंजिल में यह युवक घूम रहा था कि अचानक ही बिना कुछ सोचे समझे उसने वहा से जंप लगा दी। युवक के जमीन में गिरते ही जोरदार आवाज आई। तभी वंहा मौजूद लोंगों ने देखा कि एक युवक जिसकी उम्र करीब 35 साल की होगी वह पड़ा हुआ हैं। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए कैजुअल्टी ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उसका चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया। गढ़ा थाने में पदस्थ asi पी.एल बंसल ने बताया कि मेडिकल कैजुअल्टी से सूचना मिली थी कि एक युवक ने तीसरी मंजिल से जंप लगा दी हैं। घटना में युवक के दोनों पैरों में चोट आई थी। युवक के पास से कुछ भी ऐसे दस्तावेज नहीं मिले हैं जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा सके। माना जा रहा है कि संभवत युवक मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करवा रहा था। उसी दौरान उसने मेडिकल कॉलेज से जंप लगा दी। फिलहाल पुलिस युवक की पतासाजी में जुटी हुई है।

जबलपुर के नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कालेज़ से आज शाम करीब 4 बजे एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना के बाद मेडिकल कॉलेज के स्टाफ उसे इलाज के लिए कैजुअल्टी ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही गढ़ा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मृतक युवक की शिनाख्त करने में जुटी गई हैं।

जानकारी के मुताबिक मेडिकल कालेज़ की तीसरी मंजिल में यह युवक घूम रहा था कि अचानक ही बिना कुछ सोचे समझे उसने वहा से जंप लगा दी। युवक के जमीन में गिरते ही जोरदार आवाज आई। तभी वंहा मौजूद लोंगों ने देखा कि एक युवक जिसकी उम्र करीब 35 साल की होगी वह पड़ा हुआ हैं। आनन-फानन में घायल युवक को इलाज के लिए कैजुअल्टी ले जाया गया जहां डाक्टरो ने उसका चेकअप करने के बाद मृत घोषित कर दिया।

See also  ग्वालियर में पकड़ा गया फर्जी IPS ऑफिसर:खुद को दिल्ली क्राइम ब्रांच में पदस्थ बताकर पड़ोसियों पर झाड़ता था रौब, लड़कियों से करता था दोस्ती By manu Mishra 21 July 2022

गढ़ा थाने में पदस्थ asi पी.एल बंसल ने बताया कि मेडिकल कैजुअल्टी से सूचना मिली थी कि एक युवक ने तीसरी मंजिल से जंप लगा दी हैं। घटना में युवक के दोनों पैरों में चोट आई थी। युवक के पास से कुछ भी ऐसे दस्तावेज नहीं मिले हैं जिसके आधार पर उसकी पहचान की जा सके। माना जा रहा है कि संभवत युवक मेडिकल कॉलेज में अपना इलाज करवा रहा था। उसी दौरान उसने मेडिकल कॉलेज से जंप लगा दी। फिलहाल पुलिस युवक की पतासाजी में जुटी हुई है।

Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights