घरेलू गैस सिलेन्डर से आटो में गैस भरने वाला 1 आरोपी एवं आटो चालक गिरफ्तार,
2 घरेलू गैस सिलेण्डर, 1 इलेक्ट्रानिक तौल कांटा,1 इलेक्ट्रानिक पंप, एवं गैस बिक्री के 1320 रूपये जप्
जबलपुर।थाना प्रभारीमदनमहल श्री नीरज वर्मा ने बताया कि आज दिनॉक 7-6-22 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली की एमएलबी हास्टल के पीछे एक युवक अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेन्डर से पंप एवं रैगुलेटर के माध्यम से इलेक्ट्रानिक तराजू में तौलकर आटो मे गैस रिफ्यूलिंग कर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहॉ एक सवारी आटो क्रंमाक एमपी 20 आर 5431 खडा था इलेक्ट्रानिक तौल कांटे पर एक सिलेण्डर उल्टा रखा था जिससे गैस रिफलिंग की जा रही थी, पास खडे युवक को घेराबंदी कर पकडा जिसने पूछताछ पर अपना नाम शिवा ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी कंचन परिसर शिवाजी चौक के पास मदनमहल बताया, जिससे पूछताछ करने पर घरेलू सिलेण्डर से आटो मे गैस रिफ्लिंग करना स्वीकार किया, आटो चालक ने पूछताछ पर अपना नाम तुलसीराम साहू उम्र 50 वर्ष निवासी कृष्णा नगर ग्रीन सिटी रोड गोहलपुर बताते हुये 90 रूपये प्रति किलो के हिसाब से आटो में गैस रिफिलिंग करना बताया। मौके से 2 एचपी कम्पनी के घरेलू गैस सिलेण्डर, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, 1 इलेक्ट्रानिक मोटर, एवं गैस बिक्री के 1320 रूपये तथा 1 सवारी आटो जप्त करते हुये आरोपी द्वारा अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेन्डर से रिहायशी एवं व्यवसायिक इलाके मे एल.पी.जी. सिलेण्डर ज्वलनशील पदार्थ रखकर अवैध रुप से गैस भरकर उपेक्षापूर्ण कार्य करके मानव जीवन संकटापन्न करना पाये जाने पर धारा 285, 109 भादवि एवं 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कार्यवाही की गयी।
*उल्लेखनीय भूमिका* – अवैध रूप से घरेलु गैस सिलेण्डर से आटो में गैस भर रहे आरोपी को पकडने में प्रधान आरक्षक मुन्नालाल एवं आरक्षक राहुल पटेल की सराहनीय भूमिका।
Must read,क्या आपकी हथेली मे हैं ये चिन्ह जानिए इनके प्रभाव
यहां परक्लिक कीजिए 👇 (adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});







Users Today : 1
Users This Month : 211
Total Users : 237069
Views Today : 1
Views This Month : 326
Total views : 59804



