Breaking News
[the_ad id='4127']
[the_ad id="4127"]

हंसा तो बहुत लिया, अब डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन

हंसा तो बहुत लिया, अब डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' (Freddy) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 'फ्रेडी' के टीजर की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर हैश टैग #KartikAaryan ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस कर रहे थिएट्रिकल रिलीज की डिमांड
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म कार्तिक आर्यन की दूसरी OTT रिलीज होगी। इससे पहले उनकी फिल्म 'धमाका' नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। कार्तिक की पिछली OTT रिलीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था लेकिन अब 'फ्रेडी' का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने की डिमांड करने लगे हैं।

MP में तहसीलदार बनेंगे डिप्टी कलेक्टर:कार्यवाहक DC बनाने की तैयारी

पहले भी हाइब्रिड ढंग से रिलीज हुई हैं फिल्में
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- भाई इसे थिएटर्स में रिलीज करते। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह फिल्म कार्तिक आर्यन की ऑडियंस को मल्टीप्लेक्स में मल्टीप्लाई कर देगी। इससे पहले सलमान खान की फिल्म 'राधे' को थिएटर्स और OTT दोनों जगहों पर रिलीज किया जा चुका है, लेकिन क्या कार्तिक आर्यन भी अपने फैंस के लिए ऐसा कुछ इंतजाम करेंगे?

'भूल भुलैया 2' के बाद एक और ब्लॉकबस्टर हिट!
देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म 'भूल भुलैया-2' को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कार्तिक आर्यन को उनके चाहने वाले ब्लॉकबस्टर मशीन कहते हैं क्योंकि उनकी तकरीबन सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने में कामयाब रही हैं। लेकिन लंबे वक्त तक लोगों को गुदगुदाने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने हॉरर थ्रिलर में हाथ आजमाने का फैसला किया है।

हंसा तो बहुत लिया, अब डराने आ रहे हैं कार्तिक आर्यन

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘फ्रेडी’ (Freddy) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। टीजर रिलीज होने के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ‘फ्रेडी’ के टीजर की रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर हैश टैग #KartikAaryan ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है और फैंस अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

फैंस कर रहे थिएट्रिकल रिलीज की डिमांड
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही यह फिल्म कार्तिक आर्यन की दूसरी OTT रिलीज होगी। इससे पहले उनकी फिल्म ‘धमाका’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। कार्तिक की पिछली OTT रिलीज को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था लेकिन अब ‘फ्रेडी’ का टीजर रिलीज होने के बाद फैंस इस फिल्म को थिएटर्स में रिलीज करने की डिमांड करने लगे हैं।

See also  शाहरुख खान की जिंदगी पर फिट बैठते हैं पठान के ये डायलॉग्स

MP में तहसीलदार बनेंगे डिप्टी कलेक्टर:कार्यवाहक DC बनाने की तैयारी

पहले भी हाइब्रिड ढंग से रिलीज हुई हैं फिल्में
एक यूजर ने ट्विटर पर लिखा- भाई इसे थिएटर्स में रिलीज करते। एक अन्य यूजर ने लिखा- यह फिल्म कार्तिक आर्यन की ऑडियंस को मल्टीप्लेक्स में मल्टीप्लाई कर देगी। इससे पहले सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ को थिएटर्स और OTT दोनों जगहों पर रिलीज किया जा चुका है, लेकिन क्या कार्तिक आर्यन भी अपने फैंस के लिए ऐसा कुछ इंतजाम करेंगे?

‘भूल भुलैया 2’ के बाद एक और ब्लॉकबस्टर हिट!
देखना दिलचस्प होगा। बता दें कि कार्तिक आर्यन की पिछली फिल्म ‘भूल भुलैया-2’ को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था। कार्तिक आर्यन को उनके चाहने वाले ब्लॉकबस्टर मशीन कहते हैं क्योंकि उनकी तकरीबन सारी ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत निकालने में कामयाब रही हैं। लेकिन लंबे वक्त तक लोगों को गुदगुदाने के बाद अब कार्तिक आर्यन ने हॉरर थ्रिलर में हाथ आजमाने का फैसला किया है।

See also  'लगान' की टीम में असिस्टेंट थीं किरण राव, 10 हजार कमाने वाली लड़की कैसे बनी 'दंगल' की प्रोड्यूसर
Facebook
Twitter
LinkedIn

Related Posts

[the_ad id='4119']
Verified by MonsterInsights